सड़क परिवहन मंत्रालय ने वाहनों के लिए नए मानक प्रस्तावित किए हैं- कृषि ट्रैक्टरों में AC और हीटिंग सिस्टम की टेस्टिंग का प्रावधान; और भारत में सैनिकों को ले जाने वाले वाहनों (रक्षा या पुलिस) तथा ट्रेलर कारवां के लिए ‘टाइप अप्रूवल’ के नियम…
नईदिल्ली (ए)। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कुछ विशेष वाहनों के लिए नए मानक प्रस्तावित किए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें कृषि ट्रैक्टरों में एयरकंडीशन (AC) और हीटिंग सिस्टम की जांच व्यवस्था, ट्रूप कैरियर और ट्रेलर कैरावैन के लिए टाइप अप्रूवल नियम शामिल हैं।
ऑटोमोटिव इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स (AIS) के मसौदे के मुताबिक, केबिन वाले कृषि ट्रैक्टरों में AC और हीटिंग सिस्टम के परीक्षण के लिए मानक तय किए जाएंगे।

















