भिलाई 03। बढ़ते भीषण गर्मी के साथ नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के कई वार्डों में पानी की समस्या बढ़ते जा रही है। कई वार्डों में पानी का लेवल नीचे चला गया हैं जिसके कारण हैंडपंप, मोटर और नालों में पानी नहीं आ रहा है। जिसके कारण निगमवासियों को पानी की भारी किल्लत हो रही है। कई वार्डों में टैंकर से पानी की सप्लाई की जा रही है।
नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के वार्ड 26 के पार्षद और एमआईसी सदस्य मोहन साहू ने चरोदा क्षेत्र में पानी के लेबल गिरने को लेकर भाजपा नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है और कहा कि भाजपा नेता पानी बेच रहे है। पार्षद ने कहा कि नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के वार्ड 26 चरोदा इरिगेशन विभाग का नहर है, जिसके खुलने से हमारा वाटर लेबल बढ़ जाता है लेकिन कुछ दिनों से नहर में काम चलने के कारण नहर नहीं खोला जा रहा था। पार्षद सत्य प्रकाश शर्मा, डी वेंकट और मैंने लगातार नहर खुलवाने के लिए प्रयासरत रहे, अधिकारियों से संपर्क करते रहे, हमें आज, कल खुल जाएगा का आश्वासन मिलता रहा लेकिन नहीं खोल पा रहे थे।
मेरे वार्ड क्रमांक 26 इंदिरा नगर में कभी पानी की समस्या नहीं रही लेकिन भाजपा के कुछ पदाधिकारी अपने आप को मंडल के पदाधिकारी बताते है, उसके द्वारा फिल्टर प्लांट चलाया जा रहा है उसके कारण पानी, कुआं सुख जा रहा है। आप स्वयं जाकर देखिए, कभी भी आज तक कुआं नहीं सूखा था लेकिन अब कुआं सुख गया। पानी का लेबल दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है, हमने ओएसडी से बात की। जन सुविधा को और वाटर लेवल को बढ़ाने के लिए हम लोगों ने खुद मैदान में उतरकर नहर को खोलने का काम किया है।
पार्षद मोहन साहू ने कहा कि जनता ने हमें मूलभूत सुविधाएं देने के लिए चुना है, हम पानी बेचने वाले लोग नहीं है। भाजपा के लोग पानी बेच रहे है। उनके मंडल अध्यक्ष, सुपर विधायक कहा जाए, विधायक कौन, सुपर विधायक के द्वारा आयुक्त को फोन कर दिया जाता है और फिल्टर प्लांट को चालू रखने के लिए कहा जाता है आयुक्त महोदय को, इसके लिए हमने जनदर्शन में और बीच में शिविर लगा था, जिसमें बड़े बड़े वादे किए गए थे उसमें भी इस काम को नहीं किया गया। जनता खुश है कि नहर का पानी खुलने से वाटर लेबर ऑटोमैटिक बढ़ेगी।

















