BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

CEO बजरंग दुबे ने ग्राम पंचायतों के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, मजदूरों से कार्यों के संबंध में की चर्चा

दुर्ग। बजरंग कुमार दुबे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग द्वारा विकासखंड धमधा अंतर्गत ग्राम पंचायत परसदा एवं बिरेभाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास कार्यों, विशेष रूप से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।

ग्राम पंचायत परसदा में अमृत सरोवर निर्माण, वृक्षारोपण, तर्रा नाली गहरीकरण, सरार गहरीकरण एवं जल संरक्षण से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मजदूरों से कार्यों के संबंध में चर्चा की गई। कार्यस्थल पर 2 नाली निर्माण का प्रस्ताव पाया गया। साथ ही मस्टर रोल की ऑनलाइन उपस्थिति एवं एम.बी. बुक (मेजरमेंट बुक) की जांच की गई। सीईओ द्वारा परकोलेशन टैंक निर्माण हेतु निर्देश देते हुए जल संरक्षण के अधिक से अधिक कार्य लिए जाने पर जोर दिया गया।

ग्राम पंचायत बिरेभाट में अमृत सरोवर निर्माण, तालाब गहरीकरण, नाली जीर्णोद्धार एवं वृक्षारोपण कार्यों का अवलोकन किया गया। साथ ही स्व-सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका संवर्धन के कार्यों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मनरेगा कार्यों के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा करते हुए मस्टर रोल की ऑनलाइन उपस्थिति एवं जियो-टैग्ड फोटोग्राफ अपलोडिंग प्रक्रिया की जानकारी ली गई।

इस अवसर पर किरण कौशिक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत धमधा अरदीप ढीढी, सहायक परियोजना अधिकारी (मनरेगा) अहसन उल्लाह खान, तकनीकी समन्वयक एवं प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी, जनपद पंचायत धमधा तथा तकनीकी सहायक एवं मनरेगा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts