BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 24 अप्रैल: कुंभ राशि वालों स्वास्थ्य पर ध्यान दें, परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रहेंगी, थोड़ा जोखिम भरा समय है

आज 24 अप्रैल 2026, शुक्रवार वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रात 07 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। साथ ही आज बगलामुखी जयन्ती, मासिक दुर्गाष्टमी, भद्रा, गण्ड मूल, रवि योग, आडल योग है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

मेष राशि

स्वास्थ्य मध्यम बना हुआ है। प्रेम में समीपता रहेगी। संतान को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। थोड़ा गृह कलह रहेगा बाकी व्यापार ठीक रहेगा, अच्छा रहेगा। करियर के क्षेत्र में अच्छा कर रहे हैं। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि

रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान भी अच्छा, व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि

धनागमन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि

सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम अभी भी मध्यम बना हुआ है, संतान को लेकर के मन चिंतित है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा लेकिन बहुत अच्छा अभी नहीं है, ऐसा है लेकिन फिर भी जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि

मन चिंतित रहेगा, खर्च की अधिकता, नेत्र पीड़ा, सिर दर्द। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि

आय के नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा, यात्रा का योग होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा, व्यापार अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

तुला राशि

कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा, व्यापारिक विस्तार होगा, पिता का साथ होगा, उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान भी मध्यम है, व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु राशि

चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है, व्यापार ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, नौकरी-चाकरी की भी स्थिति अच्छी होगी। प्रेम भी अच्छा है, संतान की स्थिति अच्छी है, शुभ समय कहा जाएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि

स्वास्थ्य पर ध्यान दें, परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रहेंगी। थोड़ा जोखिम भरा समय, डिस्टर्बिंग समय, शत्रु उपद्रव कर सकते हैं लेकिन शमन भी होगा उनका। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि

विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम में तू-तू मैं-मैं संभव है। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें, व्यापार आपका अच्छा है। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

Related Posts