रायपुर। पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार सायबर अपराधों की रोकथाम, सायबर ठगी के अपराधियों पर नकेल कसने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नार्थ जोन क्षेत्रान्तर्गत थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों में ऑनलाईन सायबर ठगी के अपराधों में आरोपियों की पतासाजी कर उनपर प्रभावी कार्यवाही किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 03.02.2026 को प्रार्थी ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव पिता स्व. चंद्रभूषण श्रीवास्तव उम्र 43 साल पता रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई जिला रायपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02.02.2026 के सुबह 10.00 बजे उसके मोंबाईल नंबर में आरोपी मोबाईल नंबर धारक द्वारा फोन कर मोबाईल का फिलिप कवर रिफंड करवाने के नाम पर एसबीआई बैंक ब्रांच कादीपुर सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश के खाता में संचालित यूपीआई के माध्यम से 49913.00 रुपये एवं 5999.00 रुपये का एवं एचडीएफसी बैंक के खाता से 79913.00 रुपये कुल 135825/- रुपये का ऑनलाईन ट्रांजेक्शन कराकर धोखाधड़ी करने की प्रार्थी की रिपोर्ट पर से थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 75/2026 धारा 318 (4) भा. न्यायसं. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना क्रम में प्रार्थी के बैंक खातों से ट्रांजेक्शन डिटेल्स प्राप्त कर सायबर सेल के सहयोग से तकनीकी जांच कर आरोपी के बैंक खातें में ट्रांसफर राशि एवं संबंधित बैंक से आरोपी धारक का नाम पते की जानकारी प्राप्त की गई, जिसमें आरोपी खाता धारक साउथ 24 परगना पं. बंगाल के निवासी होना पाया गया।
बाद साक्ष्य संकलन एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर थाना खमतराई पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी के दिये पते पर जाकर स्थानीय थाना बरईपुर जिला साउथ 24 परगना पं. बंगाल पुलिस के सहयोग से दबिश देकर आरोपी मोबाईल नम्बर के धारक संदेही/आरोपी शशांक बैद्य पिता मृत्युंजय बैद्य उम्र 29 साल पता बुरईपुर कुलपी रोड जिला साउथ 24 परगना पं. बंगाल को पकड़ा गया। आरोपी शशांक बैद्य से घटना के संबंध में पूछताछ करने, आरोपी के विरूद्ध अपराध साक्ष्य के आधार पर आरोपी के कब्जे से नगदी जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 22.04.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी- शशांक बैद्य पिता मृत्युंजय बैद्य उम्र 29 साल पता बुरईपुर कुलपी रोड जिला साउथ 24 परगना राज्य पश्चिम बंगाल।
















