पहले मैच में बल्ले से बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद रोहित और विराट से दूसरे ODI मैच में काफी उम्मीदें थी, लेकिन एक बार फिर हिटमैन बड़ी पारी नहीं खेल सके। रोहित शर्मा ने मैदान पर टिकने की काफी कोशिश की लेकिन सिर्फ 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रोहित ने 47 गेंदों का सामना किया। रोहित भले ही सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए, लेकिन विराट के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी के दौरान रोहित और विराट ने मिलकर बड़ा मुकाम हासिल कर लिया…
नईदिल्ली (ए)। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे ODI में टीम इंडिया को पहला झटका लगने के बाद विराट कोहली मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे। विराट ने अपने खाते में 4 रन जोड़ते ही नया इतिहास रच दिया। विराट कोहली ने एजबेस्टन में खेले गए पहले मैच में बल्ले निराश किया था। कोहली सिर्फ सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे, लेकिन दूसरे ODI मैच में महज 4 रन का आंकड़ा छूते ही राहुल द्रविड़ का कीर्तिमान ध्वस्त करते हुए इंग्लैंड की धरती पर नया इतिहास रच दिया।
दरअसल, विराट कोहली इंग्लैंड में तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। विराट से पहले यह रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम था, जिन्होंने इंग्लैंड में 46 मैचों की 56 पारियों में 55.1 के शानदार औसत से 2645 रन बनाए थे। अब 4 रन बनाने के साथ ही विराट महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ से आगे निकल गए हैं। विराट ने चौके से अपना खाता खोला और ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। इंग्लैंड की सरजमीं पर तीनों फॉर्मेट में 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा सिर्फ 4 भारतीय बल्लेबाजों ने रिया है। इनमें राहुल द्रविड़, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा शामिल हैं।
इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
- विराट कोहली: 2646 रन
- राहुल द्रविड़: 2645 रन
- सचिन तेंदुलकर: 2626 रन
- रोहित शर्मा: 2298 रन
- सौरव गांगुली: 1949 रन
- एमएस धोनी: 1869 रन
37 साल के विराट कोहली को विरोधी टीम के घरेलू मैदान पर खेले गए ODI मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए 46 रन की जरूरत थी। उन्होंने भारतीय पारी के 24वें ओवर की चौथी गेंद पर यह मुकाम हासिल करते हुए कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया। संगकारा ने विरोधी देशों की सरजमीं पर खेले गए 149 ODI मैचों में 5518 रन बनाए थे। वहीं, कोहली ने केवल 126वें ODI में ही इस आंकड़े को पार कर लिया।
विरोधी टीम के घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले बल्लेबाज
- विराट कोहली (भारत) – 5519 रन
- कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 5518 रन
- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 5090 रन
- सचिन तेंदुलकर (भारत) – 5065 रन
विदेशी धरती पर ODI में जड़े 8000 रन
कोहली के नाम अब भारत से बाहर खेले गए 183 ODI मैचों में 8000 रन भी पूरे हो गए हैं। वह विदेशी सरजमीं पर 8000 ODI रन पूरे करने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर (11450) और सौरव गांगुली (8111) ही ODI में विदेशी धरती पर 8000 से ज्यादा रन बना सके थे। वहीं, दुनिया भर में केवल सात बल्लेबाज ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।
कार्डिफ में खेला जा रहा यह मुकाबला विराट कोहली के लिए एक और वजह से यादगार बन गया। उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा इंटरनेशनल बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ को भी पीछे छोड़ दिया। पहले ODI में केवल पांच रन बनाने वाले कोहली ने दूसरे मैच में शानदार अर्धशतक जड़ते हुए एक साथ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
विराट कोहली ने 66 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 65 रनों की पारी खेली। इस तरह वह इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। किंग कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। बता दें, इंग्लैंड के खिलाफ ODI में कोहली का ये 14वां 50+ स्कोर है। इस तरह वह इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में विव रिचर्ड्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली से आगे अब सिर्फ कुमार संगकारा हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
- 33 – विराट कोहली*
- 32 – सचिन तेंदुलकर
- 26 – राहुल द्रविड़
- 24 – एमएस धोनी
- 23 – सुनील गावस्कर
विराट और रोहित के बीच 8000 रनों की साझेदारी
दरअसल, रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली तीसरी भारतीय जोड़ी है। इस जोड़ी ने मिलकर अब 8000 रनों की पार्टनरशिप करने का बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। इससे पहले यह कारनामा सिर्फ 2 ही भारतीय जोड़ी ने किया था। भारत की ओर से तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रनों की पार्टनरशिप करने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के नाम पर है। सचिन और गांगुली ने मिलकर तीनों फॉर्मेट में 12 हजार से ज्यादा रनों की साझेदारी की। इसके बाद दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की जोड़ी है। सचिन और द्रविड़ की जोड़ी ने मिलकर 11 हजार से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप की।
तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रनों की पार्टनरशिप करने वाली भारतीय जोड़ी
- 12400 – सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली
- 11037 – सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़
- 8008 – रोहित शर्मा और विराट कोहली *
- 7626 – सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़
- 7199 – वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर






















