BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

IG अजय यादव ने साइकिलिस्ट और पर्वतारोही से की भेंट, जागरूकता संदेश देने के लिए की सराहना

खैरागढ़। राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने अपने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के प्रवास के दौरान साइकिलिस्ट समीरा खान से भेंट कर उनसे संवाद किया।

मुलाकात के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने समीरा खान की साइकिल यात्रा, उनके अनुभवों तथा यात्रा के उद्देश्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने साइकिलिंग के माध्यम से फिटनेस, साहस, अनुशासन एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश देने के उनके प्रयास की सराहना की।

आईजी अजय यादव ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास युवाओं, विशेषकर बालिकाओं एवं महिलाओं को अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ता से आगे बढ़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने समीरा खान का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी आगामी यात्रा एवं भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts