BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 13 सितम्बर: मेष राशि वालों शारीरिक निस्तेजता के शिकार रहेंगे, शत्रु नतमस्तक होंगे, ज्ञानवान बनेंगे

आज 13 सितंबर 2026, दिन रविवार को बुध और चंद्रमा का कन्या राशि में संयोग बना हुआ है, जिसे जनमानस के लिए शुभ माना जा रहा है, मंगल मिथुन राशि में, गुरु कर्क राशि में, सूर्य और केतु सिंह राशि में, बुध और चंद्रमा कन्या राशि में। चंद्रमा हस्त नक्षत्र के हैं। हस्त नक्षत्र के चंद्रमा के अंतर्गत आता है और चंद्रमा के नक्षत्र में चंद्रमा कन्या राशि में, बुध की राशि में, घर बुध का है और वहाँ विराजमान बुध है, आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

 

मेष राशि: शारीरिक निस्तेजता के शिकार रहेंगे। शत्रु नतमस्तक होंगे। ज्ञानवान बनेंगे। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। गणेश जी को प्रणाम करना और उन्हें दुर्वा घास अर्पित करना शुभ होगा।

वृषभ राशि: मानसिक संतुलन थोड़ा ऊपर-नीचे होगा। भावनाओं पर काबू रखना पड़ेगा। प्रेम, तू-तू, मैं-मैं का संकेत हो सकता है। बच्चों को लेकर के मन थोड़ा सा निराश रहेगा। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी, स्वास्थ्य लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि: भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी ऊपर-नीचे चलेगी, लेकिन अंततः हो जाएगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम-संतान की स्थिति बड़ी ही अच्छी रहेगी, व्यापारिक स्थिति भी अच्छी रहेगी और निवेश के लिए बड़ा उपयुक्त समय रहेगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि: पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। भाग्य साथ देगा। प्रेम में थोड़ी दूरी रहेगी। बाकी बहुत अच्छी स्थिति सरकारी तंत्र से जुड़ रहे हैं और जीवन में आगे बढ़ रहे हैं हर मामले में। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

सिंह राशि: वाक्पटुता से सारे कार्य कर लेंगे, बस थोड़ा सा ज्यादा ना बोलने की जरूर कोशिश कीजिएगा। धनागमन होगा, कौटुंबिक सुख का पूरा आनंद लेंगे। प्रेम में थोड़ी दूरी बनी रहेगी, संतान से भी थोड़ी दूरी रहेगी। व्यापारिक स्थिति अच्छी, शारीरिक स्थिति पहले से बेहतर। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि: बौद्धिक विकास होगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा। पिता से मत उलझिएगा, सरकारी तंत्र से मत उलझिएगा। बाकी प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, निवेश के लिए बड़ा ही उपयुक्त समय रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

तुला राशि: मन परेशान रहेगा, खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि: आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि: सरकारी तंत्र से लाभ मिलेगा। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक सफलता मिलेगी। प्रेम संतान का अद्भुत साथ मिलेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए, पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि: भाग्यवश काम बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम संतान बहुत ही अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु का दान करना, भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि: थोड़ा बचकर पार करिएगा, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, एक दिन और। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक-ठाक रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि: आनंददायक जीवन गुजारेंगे। जीवनसाथी का साथ और स्वास्थ्य दोनों ही बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। नौ प्रेम का आगमन दिखाई पड़ रहा है। पुराने प्रेम बहुत अच्छे से चल रहा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

Related Posts