BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 14 सितम्बर: वृषभ राशि वालों छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेगी, थोड़ा सा विपरीत लिंगी संबंधों में तू-तू, मैं-मैं का संकेत रहेगा

आज 14 सितंबर 2026, दिन सोमवार, आज भाद्रपद शुक्लपक्ष की तृतीया सुबह 07 बजकर 06 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद चतुर्थी शुरू हो जाएगी। साथ ही आज  द्वितीय चातुर्मास का 22वाँ दिन, हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, गौरी हब्बा, मलयालम विनायक चतुर्थी, सिद्धिविनायक चतुर्थी, भद्रा, रवि योग, विडाल योग है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

मेष राशि: जीवनसाथी के साथ विनोदपूर्ण जीवन गुजारेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। शादी-ब्याह तय होने का संकेत दिख रहा है और एक सरलता अपने आ जाएगी, प्रेम-संतान, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा दिखाई पड़ रहा है। लाल वस्तु पास रखना, काली जी को प्रणाम करना और श्रेयस्कर बनाएगा।

वृषभ राशि: छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेगी, थोड़ा सा विपरीत लिंगी संबंधों में तू-तू, मैं-मैं का संकेत रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति फिर भी अच्छी रहेगी, व्यापार लगभग ठीक-ठाक रहेगा। डिस्टर्बिंग रहेगा लेकिन खराब नहीं रहेगा, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि: बच्चों के लिए बहुत अच्छा समय है, संतान के लिए, प्रेम के लिए बहुत अच्छा समय है, लेकिन भावुकता पर काबू रखना पड़ेगा। अदरवाइज थोड़ा तू-तू, मैं-मैं का भी संकेत होगा और कलाकारों के लिए खासकर बहुत अच्छा समय यह कहा जाएगा। जो लोग मनोरंजन की दुनिया से जुड़े हुए हैं, उनके लिए अत्यधिक शुभ समय कहा जाएगा, प्रेम-संतान व्यापार आपका बहुत अच्छा दिख रहा है, लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि: अद्भुत समय कहा जाएगा, भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी, घर में कुछ उत्सव और एक बड़ा ही घर का वातावरण विनोदप्रिय रहेगा, प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है, थोड़ा सा प्रेम में दूरी, लेकिन यह ज्योग्राफिकल दूरी होगी। बाकी सारी चीजें, बजरंगबली को प्रणाम करना बहुत शुभ होगा।

सिंह राशि: बड़ी अच्छी ऊर्जा आप में व्यावसायिक ऊर्जा आप में बहुत अच्छी आ गई है और यह सॉफ्ट एनर्जी इसको कहते हैं। भाई-बहन का साथ होगा, मित्रों का साथ होगा, व्यवसाय में तरक्की करेंगे। प्रेम-संतान व्यापार बहुत अच्छा दिखाई पड़ रहा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि: धनागमन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी, आनंददायक जीवन गुजारेंगे। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी, निवेश करने के लिए बड़ा अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर हो गया है तो प्रेम-संतान व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा दिखाई पड़ रहा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि: गजब का आकर्षण आपके अंदर आ चुका है। एक बड़ी अच्छी ऊर्जा और देखने में आकर्षित आकर्षक लग रहे हैं, लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। आपके अंदर ऐसी ऊर्जा है कि खुद भी आप अच्छी अच्छे लोगों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। प्रेम-संतान भी अच्छा दिखाई पड़ रहा है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। शुभ समय कहा जाएगा, शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि: खर्च की अधिकता थोड़ी मन को परेशान करेगी, यद्यपि शुभ कार्यों में खर्च होगा। प्रेम-संतान का साथ मिलेगा, व्यापार बहुत अच्छा होगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि: आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है, प्रेम संतान बहुत अच्छा है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि: व्यवसायिक ऊर्जा बढ़ी हुई है, राजनीतिक लाभ होगा, व्यवसाय में सफलता मिलेगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान ज्यादा अच्छा है, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि: भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा, भाग्यवश कुछ काम भी बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम संतान, व्यापार अद्भुत दिखाई पड़ रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि: थोड़ा बच के पार करिए। स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है, व्यापार बहुत अच्छा है। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

Related Posts