आज 16 सितंबर 2026, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि के साथ बुधवार का दिन है। पंचमी तिथि सुबह 8 बजकर 59 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज विशाखा, अनुराधा नक्षत्र के साथ वैधृति, विष्कुंभ योग के साथ अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही आज चंद्रमा की स्थिति की बात करें, तो सुबह 10 बजकर 49 मिनट तक तुला राशि में रहेंगे। इसके बाद वृश्चिक राशि में संचार करेंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशि:
मेष राशि के लोगों को थोड़ा बचकर पार करना चाहिए क्योंकि परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और वाहन धीरे चलाएं। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है, साथ ही व्यापारिक स्थिति भी आपकी अच्छी बनी हुई है। घरेलू सुख का बढ़-चढ़कर आनंद ले रहे हैं। अपने पास पीली वस्तु रखना आपके लिए शुभ होगा।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि वालों को जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप आनंदमय जीवन गुजारेंगे और प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे चल सकता है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी बनी हुई है। बस आपको कठोर भाषा के प्रयोग से बचना चाहिए। बजरंगबली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि के लिए शत्रु पक्ष थोड़ा दबाव बनाने की कोशिश करेगा, लेकिन बना नहीं पाएगा और जीत आपकी ही होगी। स्वास्थ्य मध्यम दिख रहा है और छोटी-मोटी परेशानियां परेशान कर सकती हैं। प्रेम और संतान की स्थिति अद्भुत दिख रही है तथा व्यापारिक स्थिति भी बहुत अच्छी है। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।
कर्क राशि:
कर्क राशि के जातक भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें। अपना समय लिखने-पढ़ने में व्यतीत करें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है, लेकिन व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको सरकारी तंत्र का भरपूर सहयोग मिल रहा है। सूर्य देव को जल देना आपके लिए शुभ रहेगा।
सिंह राशि:
गृहकलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम से थोड़ी दूरी बनी हुई है, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। शुभता में थोड़ी कमी दिखाई पड़ रही है, व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। निवेश के लिए अच्छा समय है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कन्या राशि:
स्वास्थ्य अति उत्तम, प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। पराक्रम रंग लाएगा, व्यापारिक सफलता मिलेगी। नए व्यापार करने के लिए भी शुभ अवसर दिख रहा है, निवेश के लिए भी शुभ अवसर दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
तुला राशि:
धनागमन होगा, अपनों की संख्या, मित्रों की संख्या, कुटुंबों की संख्या बढ़ेगी। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम चल रही है, व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है, अभी निवेश मत करिएगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि:
भाग्य साथ देगा, जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी, व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
धनु राशि:
मन चिंतित रहेगा, खर्च की अधिकता होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान अत्यंत शुभकारी, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मकर राशि:
आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य काफी अच्छा है, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि:
कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यापारिक सफलता मिलेगी। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, व्यापार बहुत अच्छा है, स्वास्थ्य लगभग ठीक-ठाक है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि:
भाग्यवश कुछ काम बनेंगे, जोखिम से उभर चुके हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम-संतान भी अच्छा रहेगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।










































