BREAKING

फीचर्डविविध

आज वेस्टइंडीज से क्‍लीन स्‍वीप करने उरतेगी भारतीय टीम, फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस

भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में हराया था। श्रीलंकाई टीम सिर्फ 45 रन पर सिमट गई थी। दूसरी ओर पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई, लेकिन उसकी जीत उतनी प्रभावी नहीं रही। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए उसके बल्लेबाज लगातार विकेट गंवाते रहे। आखिर में अब्दुल समद ने 15 गेंद में 30 रन की तेज पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया। भारत के पिछले पांच पूरे मुकाबलों का रिकॉर्ड जीत-जीत-जीत-जीत-जीत रहा है, जबकि पाकिस्तान का रिकॉर्ड जीत-हार-जीत-जीत-जीत है…

 

चंडीगढ़ (ए)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का आखिरी मुकाबला आज न्यू चंडीगढ़ के स्टेडियम में खेला जाना है। भारत ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही सीरीज को अपने नाम कर लिया है। अब शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी।

दूसरी ओर मेहमान टीम जीत के साथ सीरीज का सुखद समाप्त करना चाहेगी। अब सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाना है। ऐसे में टीम इंडिया बड़ा झटका लगा है, स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा सीरीज से बाहर हो गए हैं। अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है।

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच आखिरी मुकाबला आज शनिवार, 3 अक्‍टूबर को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा। टॉस आधा घंटे पहले 1:30 बजे पर होगा।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस

वही एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान की कप्तानी साहिबजादा फरहान कर रहे हैं। भारत ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। टीम तीन मुख्य स्पिनर के साथ उतरी है।

वहीं, बुमराह इकलौते तेज गेंदबाज हैं। शिवम दुबे उनका साथ देंगे अगर जरूरत पड़ी तो। वहीं, भारत के पास अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी के रूप में पार्ट टाइम स्पिनर्स हैं। वहीं, पाकिस्तान ने एक बदलाव किया है प्लेइंग-11 में। मोहम्मद वसीम जूनियर की जगह साद मसूद को शामिल किया गया है। वसीम जूनियर तेज गेंदबाज हैं, जबकि मसूद स्पिनर हैं।

Related Posts