आज 5 अक्टूबर 2026, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के साथ सोमवार का दिन है। साथ ही आज तृतीय चातुर्मास का 14वाँ दिन, दशमी श्राद्ध, भद्रा, गण्ड मूल, सर्वार्थ सिद्धि योग, विडाल योग, ज्वालामुखी योग है। आज पुष्य नक्षत्र रात 11 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। वहीं उसके बाद आश्लेषा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशि:
भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा, स्वयं के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम बनी हुई है लेकिन अच्छी है। व्यापारी की स्थिति अच्छी, वैवाहिक जीवन के लिए बड़ा अच्छा समय है। बस जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान रखिएगा, हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृषभ राशि:
पराक्रम रंग लाएगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है, व्यापारी की स्थिति बड़ी अच्छी है, अपनों का साथ है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मिथुन राशि:
शब्द-साधक की तरह व्यवहार करेंगे। जगजीत लिंग शब्दों से, वाणी से, धन की आवक बढ़ेगी, कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान, व्यापार सब कुछ अद्भुत है आपका। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ है।
कर्क राशि:
अत्यंत शुभकारी समय है। शुभता के प्रतीक बने हुए हैं, आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं, पवित्रता के बिल्कुल देव और देवी बने हुए हैं। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा।
सिंह राशि:
सिंह राशि को मानसिक चिंता घेरे हुए है और बहुत ज्यादा उठापटक में मानसिक चिरचिरापन बना हुआ है। प्रेम-संतान से थोड़ी दूरी चल रही है। स्वास्थ्य हालांकि ठीक है, व्यापारिक स्थिति भी आपकी अच्छी है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि:
आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा, अद्भुत। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि:
कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि:
भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा, धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे, बिगड़े हुए कार्य भी बन रहे हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि:
ज्ञानार्जन के लिए अच्छा समय है, लेकिन स्वास्थ्य, प्रेम-संतान के लिए अच्छा समय नहीं है। व्यापारिक स्थिति भी कुल मिलाकर ठीक-ठाक रहेगी। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मकर राशि:
शादी-ब्याह तय होगा और जो लोग वैवाहिक स्थिति में हैं, जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ दिख रही है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि:
शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है।
मीन राशि:
विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय, लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय, स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान अच्छा है, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।



















