BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दण्डाधिकारी कार्यालय का बाबू 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी प्रकाश चन्द्राकर, निवासी शिक्षक कालोनी, वार्ड नं. 15, जिला धमतरी द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर में शिकायत की गई थी वह ग्राम कंहारपुरी, तहसील कुरूद, जिला धमतरी स्थित अपनी कृषि भूमि को व्यावसायिक प्रयोजन हेतु डायवर्सन/परिवर्तित कराने के लिये कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दण्डाधिकारी कुरूद में आवेदन प्रस्तुत किया है।

उक्त कार्य के लिये कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दण्डाधिकारी कुरूद में सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ पुनेश्वर सूर्यवंशी से मुलाकात करने पर कृषि भूमि को डायवर्सन/परिवर्तित करने के एवज् में 20,000 रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है।

प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी प्रथम किश्त के रूप में 10,000 रूपये लेने पर सहमत हुआ।

दिनांक 05.10.2026 को ट्रेप आयोजित कर आरोपी पुनेश्वर सूर्यवंशी, सहायक ग्रेड 3 को प्रार्थी से प्रथम किश्त 10,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related Posts