BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

एनीकेट के पास जुआ खेलते 9 जुआड़ी चढ़े पुलिस के हत्थे, नगद 2.49 लाख रुपए बरामद

एनीकेट के पास में रेड कार्यवाही कर 9 जुआडियों के पास एवं फड से नगदी रकम 2,49,170/- रूपये, 10 नग विभिन्न कंपनी का मोबाईल, 05 नग मोटर सायकल सहित 09 लाख 29 हजार 170 रूपये एवं त्रिपाल, 52 पत्ती तास जप्त…मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ जुआडियान ग्राम अमोरा भाठाखार एनीकेट के पास ताश पत्ती से हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है कि सुचना पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा व साइबर सेल पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर ग्राम अमोरा भाठाखार एनीकेट के पास में रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 09 जुआड़ी पकड़े गए…

 

 

बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा व थाना बेमेतरा /साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा जरिए मुखबिर सुचना पर ग्राम अमोरा भाठाखार एनीकेट के पास में रेड कार्यवाही कर 09 जुआडियों के पास एवं फड से नगदी रकम 2,49,170/- रूपये, 10 नग विभिन्न कंपनी का मोबाईल कीमती करीबन 4,30,000/- रूपये, 05 नग मोटर सायकल कीमती करीब 2,50,000/- रूपये, जुमला कीमती लगभग 9,29,170/- रूपये एवं त्रिपाल, 52 पत्ती तास जप्त किया गया हैं।

थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ जुआडियान ग्राम अमोरा भाठाखार एनीकेट के पास ताश पत्ती से हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है कि सुचना पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा व साइबर सेल पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर ग्राम अमोरा भाठाखार एनीकेट के पास में रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 09 जुआड़ी पकड़े गए।

जिसमें थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में 01 प्रकरण दर्ज कर 09 जुआडियानो 01. चोवाराम साहू पिता ईश्वर साहू उम्र 22 वर्ष निवासी भोईनाभाठा, 02. मानसिंग साहू पिता अमर सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी खिलोरा, 03. यशवंत वर्मा पिता संतराम वर्मा उम्र 44 वर्ष निवासी बहेरा (घिवरी), 04. बलवंत वर्मा पिता सीताराम वर्मा उम्र 52 वर्ष निवासी केवांछी चौकी खण्डसरा, 05. अनिल साहू पिता राजेन्द्र साहू उम्र 26 वर्ष निवासी देवरी थाना बेरला, 06. राहूल कश्यप पिता महेश कश्यप उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 21 कुर्सीपारा बेमेतरा, 07. दुर्गेश वर्मा पिता रमेन्द्र वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी कोबिया बेमेतरा, 08. पंकज हिरानी पिता दीपक हिरानी उम्र 32 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी बेमेतरा, 09. ओंकार साहू पिता निर्मल साहू उम्र 20 वर्ष निवासी सेमरिया चौकी खण्डसरा थाना व जिला बेमेतरा के पास एवं फड से नगदी रकम 2,49,170/- रूपये, 10 नग विभिन्न कंपनी का मोबाईल कीमती करीबन 4,30,000/- रूपये, 05 नग मोटर सायकल क्रमांक CG25 C 1676, एक्टीवा क्रमांक CG25 R 2895, साईन क्रमांक CG22 U 5331, स्पेलंडर क्रमांक CG25 Q 6792, साईन क्रमांक CG25 R 7766 कुल कीमती करीब 2,50,000/- रूपये, जुमला कीमती लगभग 9,29,170/- रूपये (09 लाख 29 हजार 170 रूपये) एवं त्रिपाल, 52 पत्ती तास जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध धारा 3(2),छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं।

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र कश्यप, साइबर सेल बेमेतरा से प्रधान आरक्षक भुषण ठाकुर, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, नुरेश वर्मा, संजय साहू, संजय पाटिल, संतोष धीवर, जयकिशन साहू, थाना बेमेतरा से आरक्षक शिव सेन सहित साइबर सेल व थाना बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts