BREAKING

13 hours ago
फीचर्डविविध

भारत ने वेस्टइंडीज को हराया, अभिषेक शर्मा ने तोड़ा सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंदौर में खेले गए मुकाबले के 17वें ओवर में हुई। वेस्टइंडीज के गेंदबाज गुडाकेश मोती ने लेग स्टंप के बाहर फुलटॉस गेंद फेंकी, जिस पर अक्षर पटेल ने जोरदार फ्लिक शॉट खेला। दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत में एक रन पूरा किया, लेकिन इसके बाद उन्हें लगा कि गेंद बाउंड्री तक पहुंच गई है। इसी गलतफहमी में दोनों ने दूसरा रन लेने की कोशिश करने के बजाय पिच के बीच में रुककर बातचीत शुरू कर दी। यहां तक कि दोनों ने एक-दूसरे को मुक्का मारकर बधाई भी दी। हालांकि, गेंद बाउंड्री के बाहर नहीं गई थी और खेल जारी था। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने तुरंत स्थिति को भांप लिया। विकेटकीपर श होप ने गेंद पकड़कर स्ट्राइकर छोर पर अक्षर पटेल को रन आउट करने की कोशिश की और फिर गेंद मोती की ओर फेंक दी। मोती ने गेंद लेकर नॉन-स्ट्राइकर छोर की गिल्लियां बिखेर दीं…

 

 

इंदौर (ए)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया और इसके साथ ही सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की। मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 223 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया की तरफ से इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 30 बॉल पर सबसे ज्यादा 69 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 209 रन बना सकी।

क्रिकेट में कई बार एक छोटी-सी गलतफहमी भारी पड़ जाती है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे T20I मुकाबले में तिलक वर्मा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। गेंद को चौका समझकर तिलक वर्मा और अक्षर पटेल ने दौड़ना बंद कर दिया और आपस में बातचीत करने लगे। दोनों को लगा कि गेंद बाउंड्री पार जा चुकी है, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने मौके को हाथ से नहीं जाने दिया। नतीजा यह हुआ कि तिलक वर्मा को अपना विकेट गंवाना पड़ा।

टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने सबसे कम गेंदों में 2000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेलते हुए जैसे ही अभिषेक ने अपना 33वां रन बनाया, उन्होंने भारत के ही स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया। वह T20I में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

अभिषेक शर्मा ने मात्र 1024 गेंदों का सामना करके अपने 2000 रन पूरे किए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम था, जिन्होंने 1164 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने 1283 गेंदों में 2000 रन पूरे किए थे। वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने 1304 गेंदों में ये कारनामा किया था। वहीं, भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने 1390 गेंदों पर और न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट ने 1395 गेंदों पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने दो हजार रन पूरे किए थे।

T20 क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा ने सूर्यकुमार यादव के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अभिषेक शर्मा ने साल 2026 में छक्कों का तूफान लाते हुए 68 छक्के जड़ दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सूर्यकुमार यादव के 68 छक्कों (साल 2022) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है और अब दोनों संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी अभिषेक शर्मा का नाम है। उन्होंने साल 2025 में 54 छक्के लगाए थे।

Related Posts