BREAKING

13 hours ago
छत्तीसगढ़फीचर्ड

कैंसर से पीड़ित होने का झांसा देकर युवती से ठगे 2.19 लाख रुपए फिर मुलाकात के बहाने होटल में किया दुष्कर्म

इंस्टाग्राम के माध्यम से युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म एवं ब्लैकमेलिंग करने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार…युवती से दोस्ती कर विश्वास में लिया, कैंसर से पीड़ित होने का झांसा देकर की पैसों की मांग…आरोपी द्वारा पीड़िता से नगद एवं ऑनलाइन माध्यम से कुल 2,19,500 रुपये की ठगी की गई…आरोपी द्वारा पीड़िता की निजी फोटो एवं वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल करने की धमकी दी गई….विवेचना के दौरान पीड़िता के कथन के आधार पर प्रकरण में दुष्कर्म एवं अन्य संबंधित धाराएं जोड़ी गईं…आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल सेट, मोबाइल नंबर एवं एटीएम कार्ड जप्त…

 

 

राजनांदगांव। आरोपी द्वारा दिनांक 01.05.2025 से 19.07.2025 के मध्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से पीड़िता से संपर्क कर दोस्ती की गई। इसके बाद कैंसर से पीड़ित होने की बात कहकर मदद के नाम पर नगद एवं ऑनलाइन माध्यम से कुल 2,19,500 रुपये की ठगी की गई थी, इसके अलावा आरोपी रौनक सिंह द्वारा सूरत से राजनांदगांव आकर एक निजी होटल में रुककर पीड़िता को होटल बुलाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया था एवं उस दौरान अपने मोबाइल से पीड़िता का प्राइवेट आपत्तिजनक फोटो वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया था।

पीड़िता द्वारा अपने दिए गए पैसों की मांग करने पर आरोपी द्वारा पीड़िता की निजी फोटो एवं वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल करने की धमकी भी दी गई।

पीड़िता की लिखित शिकायत पर दिनांक 20.08.2026 को आरोपी के विरुद्ध साइबर पुलिस थाना राजनांदगांव में अपराध क्रमांक 02/26 धारा 318(4), 77 BNS , 66(E) IT act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता के कथन के आधार पर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 एवं 351(1) जोड़ी गई।

मामला महिला संबंधी एवं गंभीर प्रकृति का साइबर अपराध होने से पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन पर साइबर थाना से टीम गठित की गई थी, टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं आरोपी के लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी रोनक सिंह को सूरत, गुजरात से हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल सेट, मोबाइल नंबर एवं एटीएम कार्ड विधिवत जप्त किए गए।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय सूरत गुजरात में पेश किया गया, जहां से प्रकरण की विवेचना हेतु आरोपी का ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर आरोपी को साइबर थाना राजनांदगांव लाया गया, जहां से वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया जा रहा है।

आरोपी:- रोनक सिंह पिता पंकज भाई उम्र 19 वर्ष निवासी प्लॉट न 102 अश्विन सोसायटी -2 खोडियार नगर रोड वराछा थाना अश्विनी नगर सूरत शहर (गुजरात)

Related Posts