BREAKING

13 hours ago
छत्तीसगढ़फीचर्ड

वाणिज्य कर विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, सोनल के.मिश्रा को मिली राज्य कर आयुक्त कार्यालय की जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर विभाग ने राज्य कर संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना में प्रशासनिक फेरबदल किया है। आठ अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, सोनल के. मिश्रा को रायपुर संभाग-दो से हटाकर राज्य कर आयुक्त कार्यालय के मुख्यालय, नवा रायपुर अटल नगर स्थित बीआईयू में पदस्थ किया गया है।

यह पदस्थापना प्रशासनिक आधार पर की गई है। आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों की नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से और आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से किए जाने का उल्लेख है।

मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारियों के वर्तमान कार्यस्थल में बदलाव किया गया है। इसके तहत रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर और बिलासपुर संभागों के साथ मुख्यालय और अपील शाखा में भी जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है।

देखे सूची…

 

Related Posts