खैरागढ़। पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज अजय यादव एवं पुलिस अधीक्षक, जिला केसीजी के निर्देशानुसार आज गंडई थाना क्षेत्र और नर्मदा क्षेत्र में कॉम्बिंगगस्त एवं विजिबल पुलिसिंग की कार्यवाही की गई।
इस दौरान गंडई के शहरी इलाकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पैदल गश्त कराई गई। यह कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी गंडई के नेतृत्व में सीएएफ बल और गंडई अनुभाग के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं जवानों द्वारा की गई।
कार्यवाही के मुख्य बिंदु
1. क्षेत्र के गुंडा-बदमाश, निगरानी बदमाश एवं असामाजिक तत्वों की चेकिंग की गई।
2. अवैध रूप से जुआ-सट्टा खिलाने वाले एवं अवैध शराब बिक्री करने वालों की चेकिंग कर सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में किसी भी गलत काम में संलिप्त न रहें।
3. क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
इस प्रकार की विजिबल पुलिसिंग का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही आम नागरिक, महिला, बच्चे एवं बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना पैदा करना है तथा पुलिस और जनता के बीच विश्वास का रिस्ता कायम करना कानून के प्रति जागरूकता पैदा करना सभी को सुरक्षित महसूस कराना।
















