दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त एसके सुंदरानी ने राजस्व बढ़ाने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने पर दिया जोर, टैक्स वसूली के लिए जारी किया QR कोड

भिलाई-3। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के नवपदस्थ आयुक्त एसके सुंदरानी ने निगम के कामकाज को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए डिजिटल टैक्स वसूली और स्मार्ट वर्क पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने राजस्व संग्रहण की प्रक्रिया को तकनीक आधारित बनाने के साथ ही निगम के विभिन्न विभागों में कार्यप्रणाली को अधिक सरल और सुविधाजनक बनाने की दिशा में काम करने की आवश्यकता बताई।

आयुक्त ने बुधवार को निगम के राजस्व विभाग की बैठक लेकर उनके कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि टैक्स वसूली निगम के लिए अति आवश्यकता कार्य है, करदाताओं को घर बैठे ऑनलाइन टैक्स जमा करने पर जोर देते हुए निगम के अकाउंट का क्यूआर कोड जारी करवाया। इससे निगम के कर्मचारियों को घर घर जाकर वसूली करने से निजात मिलेगी साथ ही समय भी बचेगा। डिजिटल माध्यमों के अधिकाधिक उपयोग से करदाताओं को टैक्स जमा करने में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही राजस्व वसूली की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और निगम के राजस्व संग्रहण की नियमित निगरानी करना भी आसान होगा। डिजिटल व्यवस्था से करदाताओं को समय पर कर भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने तथा बकाया कर की वसूली में तेजी लाने में मदद मिल सकती है।

आयुक्त ने कहा कि निगम के दैनिक कामकाज में स्मार्ट वर्क को प्राथमिकता देने से कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने और नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण करने में मदद मिलेगी। इसके लिए विभागीय समन्वय, कार्यों की नियमित समीक्षा और जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन महत्वपूर्ण होगा। तकनीक आधारित कार्यप्रणाली से अनावश्यक देरी को कम करने और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जा सकते हैं।

राजस्व वृद्धि के साथ नागरिक सुविधाओं पर ध्यान
नगर निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए राजस्व के स्रोतों का बेहतर उपयोग और कर वसूली में सुधार महत्वपूर्ण है। डिजिटल टैक्स वसूली की व्यवस्था से निगम के राजस्व को बढ़ाने के साथ नागरिकों को भी सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिल सकती है।

आयुक्त एसके सुंदरानी ने मैप माई इंडिया एजेंसी के प्रतिनिधि से भी जीआईएस सर्वे, ड्रोन सर्वे की जानकारी ली, प्रतिनिधि द्वारा पूर्ण जानकारी नहीं देने पर नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई साथ ही उनके कार्य में सुधार कर जल्द से जल्द कार्य पूर्व करने के लिए निर्देशित किया।

नवपदस्थ आयुक्त एसके सुंदरानी के नेतृत्व में डिजिटल व्यवस्था, स्मार्ट वर्क और बेहतर प्रशासनिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिए जाने की उम्मीद है। इससे निगम के कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाने, राजस्व संग्रहण को गति देने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button