
आज 31 अक्टूबर 2026, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ शनिवार का दिन है। षष्ठी तिथि शाम 4 बजकर 37 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज आर्द्रा, पुनर्वसु नक्षत्र बन रहा है और सिद्ध, साध्य, रवि, त्रिपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…




मेष राशि: व्यावसायिक सफलता मिलेगी और अपनों का साथ बना रहेगा। बस इस बात का ध्यान रखिएगा कि नकारात्मक ऊर्जा आपके व्यवसाय में प्रवेश न करने पाए। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृषभ राशि: धन का आगमन होगा और अपनों की संख्या बढ़ेगी। हालांकि, इस समय निवेश करने से बचिएगा और अपनी जुबान पर नियंत्रण रखिएगा। आपकी कोई बात अपनों को बुरी लग सकती है, जिससे रिश्तों में परेशानी आ सकती है। इसलिए थोड़ा संतुलन बनाकर चलना होगा।


मिथुन राशि: आप ऊर्जावान बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुओं की उपलब्धता रहेगी। समाज में आपकी सराहना होगी और आपका कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कर्क राशि: मन परेशान रह सकता है और ऊर्जा के स्तर में कमी आ सकती है। खर्च की अधिकता भी रहेगी। हालांकि, प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। इसलिए यह समय अच्छे से व्यतीत हो जाएगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
सिंह राशि: आय के नए-नए रास्ते बनेंगे। पुराने माध्यमों से भी धन का आगमन होगा। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अभी मध्यम रहेगी, जबकि व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि: व्यापारिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
तुला राशि: भाग्य आपका साथ देगा, धन आएगा। यात्रा का योग बनेगा और धर्म-कर्म के कार्यों में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी, जबकि व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि: परिस्थितियां प्रतिकूल बनी हुई हैं। ऐसे में आपको बहुत संभलकर समय पार करना होगा। चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि: जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी, जबकि व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मकर राशि: शत्रुओं की ओर से परेशानी हो सकती है, लेकिन आप उन पर विजय भी प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां बनी रह सकती हैं। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि: विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। हालांकि, भावुकता पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। महत्वपूर्ण निर्णयों को हो सके तो कुछ समय के लिए टाल दीजिए। बाकी प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मीन राशि: स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। हालांकि, घर में थोड़ा गृहकलह हो सकता है। बाकी प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।



