छत्तीसगढ़फीचर्ड

शहीद आकाश राव गिरेपुंजे की स्मृति में जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन, 12 विजेता छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

सुकमा। अखंड भारत के शिल्पी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर जिला पुलिस सुकमा द्वारा “शहीद आकाश राव गिरेपुंजे स्मृति जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता” का गरिमामय आयोजन शबरी ऑडिटोरियम, सुकमा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद आकाश राव गिरेपुंजे को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने शहीद के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। उल्लेखनीय है कि शहीद आकाश राव गिरेपुंजे कोंटा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर पदस्थ थे। नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में देश एवं समाज की सुरक्षा करते हुए उन्होंने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनकी शहादत सुकमा पुलिस एवं जिलेवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।

प्रतियोगिता का विषय “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सोशल मीडिया का युग : मानव प्रगति के लिए वरदान या अस्तित्व के लिए खतरा” रखा गया था। इस विषय पर जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से आए विद्यार्थियों ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार, तर्क एवं दृष्टिकोण प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

प्रतिभागियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव, आधुनिक तकनीक से होने वाले लाभ, शिक्षा, सूचना, संचार एवं विकास के नए अवसरों के साथ-साथ इसके दुरुपयोग, साइबर अपराध, भ्रामक सूचनाओं, निजता के उल्लंघन तथा मानवीय मूल्यों पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार रखे।

विद्यार्थियों ने अपने तर्कों के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि आधुनिक तकनीक जहां मानव जीवन को सरल बनाने और प्रगति के नए अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, वहीं इसके जिम्मेदार एवं विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, विषय की समझ, आत्मविश्वास एवं प्रभावशाली अभिव्यक्ति देखने को मिली।

वाद विवाद प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित हुई , 14.10.2026 को हाई एवं हायर सेकण्डरी स्तर पर आयोजित हुई , जहाँ चयनित छात्र 24.10.2026 को ब्लॉक स्तर पर सहभागी हुए. ब्लॉक स्तर पर चयनित छात्रों के बीच आज जिला स्तर पर मुकाबला हुआ . यह प्रतियोगिता दो वर्ग हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी वर्ग में आयोजित की गई। प्रत्येक वर्ग में पक्ष एवं विपक्ष श्रेणी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों का विवरण निम्नानुसार है :-

1. हाई स्कूल स्तर

पक्ष श्रेणी
– प्रथम स्थान – अनुष्का कन्नौजिया (सुकमा)
– द्वितीय स्थान – हिमांशी नागवंशी (छिंदगढ़)
– तृतीय स्थान – निकिता टावरी (सेजेस दोरनापाल, कोंटा)

विपक्ष श्रेणी
– प्रथम स्थान – तृषा सरकार (सेजेस तोंगपाल)
– द्वितीय स्थान – दीक्षा मंडल (सेजेस दोरनापाल)
– तृतीय स्थान – लावण्या नाग (आई.एम.एस.टी., सुकमा)

2. हायर सेकेंडरी स्तर

पक्ष श्रेणी
– प्रथम स्थान – तृषा सरकार (सेजेस दोरनापाल, कोंटा)
– द्वितीय स्थान – कारम नंदनी (एकलव्य विद्यालय, छिंदगढ़)
– तृतीय स्थान – ईशा सिन्हा (डी.ए.वी., सुकमा)

विपक्ष श्रेणी
– प्रथम स्थान – निधि सिंह (सेजेस पवारास, सुकमा/कोंटा)
– द्वितीय स्थान – दिया मंडल (सेजेस दोरनापाल )
– तृतीय स्थान – प्रतिज्ञा मांझी (एकलव्य विद्यालय, छिंदगढ़)

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सभी 12 विजेता छात्राओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। विद्यार्थियों ने अपने विचारों, तर्कों एवं प्रभावशाली अभिव्यक्ति के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

जिला पुलिस सुकमा द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता शहीद आकाश राव गिरेपुंजे के सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित, सामाजिक जिम्मेदारी, तकनीकी जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने की एक सार्थक पहल है।

यह आयोजन बदलते सुकमा की सकारात्मक तस्वीर प्रस्तुत करता है, जहां कभी नक्सलवाद की चुनौती रही, वहीं आज युवा पीढ़ी शिक्षा, ज्ञान, तार्किक चिंतन और रचनात्मक संवाद के माध्यम से भविष्य की नई राह तलाश रही है। शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना ही इस आयोजन का मूल उद्देश्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button