छत्तीसगढ़फीचर्ड

निवेश के नाम पर 500 लोगों से करीब 70 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार

महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज में निवेश के नाम पर करीब 70 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार…करीब 500 लोगों से लगभग 70 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अंतागढ़ पुलिस की कार्रवाई…निवेश पर 05 प्रतिशत ब्याज (कमीशन) एवं डेढ़ वर्ष में रकम दोगुनी करने का दिया जाता था प्रलोभन…प्रकरण में पूर्व में भी 02 आरोपी गिरफ्तार, अब सहयोगी आरोपी अमर कुमार निहाल भी गिरफ्तार…

 

 

कांकेर। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के संचालकों एवं सहयोगियों द्वारा कंपनी में पैसा निवेश करने पर 05 प्रतिशत ब्याज (कमीशन) देने तथा डेढ़ वर्ष में निवेश की गई रकम दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये निवेश कराए गए थे। आरोपियों द्वारा छत्तीसगढ़ के कांकेर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, बीजापुर सहित अन्य क्षेत्रों के लगभग 500 लोगों को अपने झांसे में लेकर करीब 70 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई।

आरोपियों द्वारा पीड़ित सरकारी कर्मचारियों एवं अन्य लोगों को अलग-अलग बैंकों से ऋण लेने के लिए प्रेरित कर ऋण की पूरी राशि कंपनी में निवेश कराई गई। शुरुआत में कुछ किश्तों का भुगतान करने के बाद आरोपियों ने रकम देना बंद कर दिया और निवेशकों की जमा राशि लेकर फरार हो गए।

प्रकरण में थाना अंतागढ़ में अपराध क्रमांक 58/2026, धारा 420, 120(बी), 112, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। साइबर सेल कांकेर एवं थाना अंतागढ़ पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही थी।

पूर्व में आरोपी दयाशंकर साहू को ग्राम ढेलका , साजा जिला बेमेतरा तथा आरोपी नितिन निर्मलकर को रायपुर से पकड़ा गया था। पूछताछ एवं विवेचना के आधार पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया जा चुका है।इसी विवेचना के दौरान सहयोगी आरोपी अमर कुमार निहाल को दिनांक। 24.10.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:-
अमर कुमार निहाल, पिता बया निहाल, उम्र 41 वर्ष, निवासी कुआकोंडा, जिला दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़)।

पुलिस टीम की भूमिका
इस प्रकरण में थाना प्रभारी अंतागढ़ श्री कोमल भूषण पटेल, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक नकुलचंद पैकरा, सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप यादव, आरक्षक पुष्कर कश्यप, आरक्षक टिकेश्वर डोंगरे महिला आरक्षक लोकेश्वरी गावड़े सहित थाना अंतागढ़ पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कांकेर पुलिस की अपील
कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अधिक मुनाफा, कम समय में पैसा दोगुना करने अथवा निवेश पर असामान्य ब्याज देने वाले किसी भी प्रलोभन में न आएं। किसी भी कंपनी अथवा व्यक्ति के पास पैसा निवेश करने से पहले उसकी विश्वसनीयता एवं वैधानिकता की जांच अवश्य करें।

किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा आर्थिक धोखाधड़ी की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कांकेर पुलिस द्वारा आपराधिक हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button