छत्तीसगढ़फीचर्ड

धमधा थाना में 5 दिवसीय लर्निंग लाइसेंस एवं वाहन सम्बंधित समाधान शिविर के दौरान 4 दिनों में 565 नागरिकों के लर्निंग लाइसेंस बनाया गया

दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशानुसार ग्रामीण अंचलों में निवासरत वाहन चालकों को परिवहन संबंधी सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग एवं परिवहन विभाग दुर्ग के संयुक्त सहयोग से 5 दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन धमधा थाना में किया गया है। यह शिविर दिनांक 14 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे वाहन चालकों को सुविधा प्रदान करना है, जो दूरी एवं अन्य कारणों से लर्निंग लाइसेंस बनवाने हेतु दुर्ग परिवहन कार्यालय नहीं पहुंच पाते हैं। अब ऐसे वाहन चालक शिविर में उपस्थित होकर आसानी से अपना लर्निंग लाइसेंस बनवा रहे हैं।

इसके साथ ही शिविर में वाहन चालकों के वाहनों पर पूर्व से लंबित ई-चालान का निःशुल्क भुगतान कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही वाहन एवं परिवहन से संबंधित विभिन्न समस्याओं का समाधान भी मौके पर किया जा रहा है।

शिविर के चौथे दिन आज दिनांक 17 नवंबर तक कुल 565 वाहन चालकों के लर्निंग लाइसेंस बनाए गए, जिससे ग्रामीण अंचल के वाहन चालकों को काफी सुविधा मिली।

यातायात पुलिस दुर्ग एवं परिवहन विभाग दुर्ग द्वारा अपील की जाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक वाहन चालक शिविर के आखरी दिन का लाभ उठाएं तथा अपने वाहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज एवं लाइसेंस संबंधी कार्य पूर्ण कराएं।

आगामी दिनों में इस शिविर का आयोजन जिले के अलग अलग थानो में भी किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button