घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 20 नवंबर: कुंभ राशि वालों धन हानि के संकेत हैं, अभी निवेश मत करिएगा, जुबान पर काबू रखें

आज 20 नवंबर 2026, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि पूरे दिन रहने वाली है। इसके साथ ही आज श्री हरि विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागेंगे। इसी के कारण इसे देवउठनी एकादशी कहा जाता है। आज देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को जगाने के साथ व्रत रखा जाता है। इसके साथ ही आज से भीष्म पंचक भी आरंभ हो रहे हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

 

मेष राशि:
खर्च की अधिकता, मानसिक परेशानी, सरदर्द, नेत्र पीड़ा। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है। व्यापार मध्यम गति से बढ़ेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि:
आय के नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा कष्टप्रद होगा, लेकिन लाभप्रद होगा। असमंजस की स्थिति वाला समाचार मिलेगा। प्रेम, संतान का साथ मध्यम होगा, व्यापार आपका अच्छा होगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि:
व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन अच्छा रहेगा, कुछ बुरा नहीं होगा। सीने में विकार संभव है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान रखें और थोड़ी सी पैतृक संपत्ति विवादित होने का संकेत है। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार सही है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि:
मान-सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है। यात्रा भी न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान का साथ बना रहेगा, व्यापार भी ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि-
परेशानी वाला समय है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, कोई रिस्क मत लीजिएगा। वाहन धीरे चलाइए, छोटा-मोटा चोट-चपेट लग सकता है। प्रेम-संतान का साथ फिर भी अच्छा है, व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि-
जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। थोड़ा उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम-संतान, व्यापार बाकी सही है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि-
डिस्टर्बिंग टाइम है। स्वास्थ्य छोटी-मोटी परेशानियों में परेशान रहेगा। शत्रु थोड़ा एक्टिव रहेंगे, नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। दबदबा आपका कायम रहेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि-
मानसिक परेशानी से गुजरेंगे। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। बच्चों की सेहत पर ध्यान रखें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय अभी न लें। विद्यार्थी अभी नई शुरुआत न करें। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार आपका लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि:
भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी नहीं हो पाएगी या तो विवादित हो जाएगा। सीने में विकार संभव है। घरेलू सुख बाधित रहेगा। गृह कलह के संकेत हैं। प्रेम संतान का साथ बना रहेगा, व्यापार भी अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि:
व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। पराक्रम रंग लाएगा, थोड़ा स्ट्रगल करना पड़ सकता है। व्यावसायिक सफलता मिल रही है, प्रेम संतान का भी साथ है। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कुंभ राशि:
धन हानि के संकेत हैं, अभी निवेश मत करिएगा। जो भी रुपए-पैसे आ रहे हैं उसको आप अभी संचित करिए। जुबान पर काबू रखें, थोड़ा धन हानि के संकेत हैं इसलिए कोई रिस्क मत लीजिएगा। प्रेम संतान का साथ बना रहेगा, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मीन राशि:
नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य प्रभावित होगा, मानसिक परेशानी बनी रहेगी। प्रेम संतान को लेकर के नेगेटिव एप्रोच रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button