दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की हत्या: कई संदेही हिरासत में, पूछताछ जारी, एसपी शलभ सिन्हा ने कहा- जल्द करेंगे खुलासा

भिलाई 3। पुरानी भिलाई थानांतर्गत अकलोरडीह तालाब के पास जामुल के ढौंर निवासी एक व्यक्ति की अज्ञात आरोपियों ने हत्या कर दी है। पूछताछ के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि चूंकि मृतक आनलाईन बेटिंग (सट्ट) के अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ था। जिसके चलते रुपये के लेन-देन को लेकर उसकी हत्या हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सूचना पर छावनी अशीष बंछोर मौके पर दल बल के साथ पहुंचे थे।

दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने घटना परसो की है, पैसे के लेनदेन को लेकर यह घटना हुई है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है, जल्द की आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगे और मामला का खुलासा भी जल्द होगा। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

बताया जा रहा है की ओम प्रकाश की हत्या करने के बाद उसके शव को जीआई तार से उसी की एक्टिवा में बांध दिया और तालाब के गहरे पानी में फेंक दिया गया था। लाश को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी मिली है कि मृतक ढौंर
निवासी ओम प्रकाश साहू (43 वर्ष) ऑनलाइन सट्टा में लाखों रुपए घाटे में चला गया था।

भिलाई 3 थाना क्षेत्र में मुरुम खदान से बने तालाब में एक व्यक्ति की हत्या कर स्क़ुटी में बांधकर फेंक दिया गया था…जिसका शव बरामद कर वेधानिक कार्यवाही की जा रही है

आरोपी और मृतक दोनो पूर्व में जेल में बंद थे जहाँ पर इनका पहचान हुआ था …मृतक NDPS तथा आरोपी लूट के प्रकरण में जेल में थे ..

घटना में शामिल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही…
दिनांक 31/ 05/2023 के शाम 7:30 बजे मृतक ओम् प्रकाश को उसके साथी ने फ़ोन करके अपने किराए के मकान में जो उम्दा रोड में स्थित है बुलाया।

बुलाने पर ओमप्रकाश अपने स्कुटी से लगभग शाम 8 बजे पहुँचाl उस घर में आरोपी विकास तिवारी के अतिरिक्त अन्य साथी भी उपस्थित थे। जहाँ पर पहले से खाने पीने की व्यवस्था करके इन्होंने रखा था।

ओमप्रकाश के साथ मिलकर सभी ने शराब पिया l पीने के बाद पैसे के लेनदेन की बात को लेकर ओमप्रकाश , और उसके साथीयों का विवाद हुआ। विवाद बड्ने पर विकास तिवारी और उसके साथियों ने रात्रि लगभग 10 बजे ओमप्रकाश का गला दबाकर हत्या कर दिए।

31/05/ 23 के रात्रि लगभग 11:30 को ही डेडबॉडी को छुपाने के लिए बोरे में भरकर स्कुटी के सामने डालकर भिलाई 3 स्थित मुरुम खदान से बने तालाब में स्कुटी में बांध कर फेंक दिए ताकि पता ना चल सके फिर सभी आरोपी वापस घर चले गए।
डेडबॉडी को पानी में फेंकने से पहले आरोपियों ने ओमप्रकाश का मोबाइल रख लिया था और अगले दिन 01/06/23 के सुबह आरोपीयो ने मृतक ओमप्रकाश की पत्नी को फ़ोन कर पैसे की माँग किए।

ओमप्रकाश के मोबाइल से फ़ोन आने की सूचना ओम प्रकाश की पत्नी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने ACCU व थाना के सभी अधिकारीयों को ओमप्रकाश एवं आरोपियों की पता तलाश हेतु तत्काल निर्देशित किया गया था।

प्रकरण में आशीष तिवारी उम्र 34 वर्ष निवासी हाल मुक़ाम जामुल मूल निवासी देवतलाब रीवा मप्र को हिरासत में ले लिया गया है। हिरासत में लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button