खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

क्या अभिषेक बच्चन की राजनीति में होने वाली है इंट्री? 2024 लोकसभा चुनाव में इस पार्टी के टिकट पर इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

अभिषेक बच्चन 2024 में होने वाले चुनाव में प्रयागराज से उतरेंगे. वह अपने पिता की तरह प्रयागराज से चुनाव लड़ेंगे…

मुंबई (ए)। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतते हैं. ब्रीद, धूम 4, हाउसफुल 5, दसवीं जैसी कई फिल्में शामिल हैं. अभिषेक के पास अभी कई फिल्में हैं. लेकिन अब लग रहा है अभिषेक ने एक्टिंग के साथ राजनीति में अपना करियर बनाने का प्लान बना लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषके अपने माता-पिता के नक्शे कदमों पर चलकर जल्द ही सियासत में एंट्री लेने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक अभिषेक बच्चन जल्द ही अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने वाले हैं. रिपोर्ट क मुताबिक अभिषेक 2024 में होने वाले चुनाव में प्रयागराज से उतरेंगे. वह अपने पिता की तरह प्रयागराज से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि अभी तक अभिषेक बच्चन और समाजवादी पार्टी की तरफ से कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

बता दें बिग बी ने एक्टिंग से ब्रेक लेकर कुछ समय के लिए राजनीति में कदम रखा था. उन्होंने 1984 में लोकसभा इलेक्शन जीते थे लेकिन जुलाई 1987 में उन्होंने रिसाइन कर दिया था. वहीं जया बच्चन को पहली बार 2004-2006 में संसद सदस्य के रूप में चुना गया था. उसके बाद साल 2018 में राज्यसभा सदस्य बनीं थीं।

अभिषेक बच्चन की राजनीति में एंट्री करने का बज लंबे समय से बना हुआ है. अभिषेक ने साल 2013 में दिए इंटरव्यू में पॉलिटिकल करियर के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था- मेरे पेरेंट्स राजनीति में हैं लेकिन मैं खुद को राजनीति में नहीं देखता हूं. मैं स्क्रीन पर नेता का किरदार निभा सकता हूं लेकिन असल जिंदगी में नहीं. मैं कभी राजनीति में कदम नहीं रखूंगा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन आखिरी बार यामी गौतम के साथ फिल्म दसवीं में नजर आए थे. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की एक्टिंग की खूब तारीफ की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button