खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

गदर 2 ने तीसरे दिन पार की 100 करोड़ की कमाई, मेकर्स गदर 3 बनाने पर कर रहे विचार विमर्श

‘गदर 2’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. 2001 में ब्लॉकबस्टर रही फिल्म ‘गदर’ के सीक्वल को बनाने में 22 साल का वक्त लग गया. अब खबर है की मेकर्स जल्द ही ‘गदर 3’ बनाएंगे…

मुंबई (ए)। बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने कमाई के मामले में गर्दा उड़ा दिया है. हर दिन कमाई के आंकड़े बढ़ रहे हैं और कई रिकॉर्ड टूट रहे हैं. वहीं अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 को भी तीसरे दिन जंप मिला है और शुरुआती दो दिनों से बेहतर कमाई हुई है. जानिए दोनों फिल्मों ने तीन दिन में कितनी कमाई की है।

तीसरे दिन गदर 2 का कलेक्शन:

  • पहले दिन शुक्रवार को गदर 2 ने 40.10 करोड़ की कमाई की. दूसरे दिन शनिवार को 43 करोड़ कमाए. तीसरे दिन यानि रविवार की छुट्टी का फायदा सनी देओल को मिला और इसकी कमाई करीब 51 करोड़ तक पहुंच गई।
  • तीसरे दिन की हाफ सेंचुरी के साथ इस फिल्म ने पठान के तीसरे दिन की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म ने तीसरे दिन 39 करोड़ की कमाई की थी।
  • तीन दिनों की टोटल कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 134 करोड़ की कमाई कर ली है।

तीसरे दिन ओएमजी 2 का कलेक्शन

  • अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की इस फिल्म ने भी संडे को शानदार कमाई की है. पॉजिटिव रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ का पूरा असर इसकी कमाई पर दिखा है. संडे को इस फिल्म ने 16.50-18 करोड़ के करीब कमाई की है।
  • शुरुआती दो दिनों के मुकाबले संडे को इस फिल्म को 15% का ग्रोथ मिला है।
  • पहले दिन, शुक्रवार को फिल्म को 10 करोड़ की ओपनिंग मिली. शनिवार को फिल्म ने 15 करोड़ की कमाई की. अब संडे, रविवार को इसकी कमाई 18 करोड़ तक पहुंच गई है।

आपको बता दें कि अभी 15 अगस्त की छुट्टी का फायदा भी इन दोनों फिल्मों को मिलेगा. ट्रेड एनालिस्ट्स की मानें तो गदर 2 अपने पांच दिनों के वीकेंड में 200 करोड़ के करीब कमा लेगी. तो वहीं अक्षय कुमार की फिल्म भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 की इस कमाई से मेकर्स बहुत खुश हैं. सनी देओल ने कहा है कि उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि फिल्म को लोग इतना पसंद करेंगे. वहीं इस फिल्म में तारा सिंह के बेटे की भूमिका में नज़र आने वाले उत्कर्ष शर्मा ने हालिया इंटरव्यू में ये इशारा भी कर दिया है कि गदर 3 की तैयारी चल रही है।

सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने दो दिनों में 80 करोड़ से ऊपर का क्लेक्शन कर लिया है और अब फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी. इस बीच खबर आ रही है मेकर्स ने अब ‘गदर 3’ बनाने का फैसला कर लिया है।

‘गदर 2’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. 2001 में ब्लॉकबस्टर रही फिल्म गदर के सीक्वल को बनाने में 22 साल का वक्त लग गया और अब फिल्म में अहम रोल निभा रहे उत्कर्ष शर्मा ने इस तरफ इशारा किया है कि मेकर्स जल्द ही ‘गदर 3’ बनाएंगे।

‘गदर 3’ बनाएंगे मेकर्स?
‘गदर 2’ के मेकर अनिल शर्मा के मुताबिक फिल्म उनकी उम्मीदों से कहीं ज्यादा कामयाब रही है. सनी देओल सिर्फ तारा सिंह के तौर पर नहीं लौटे, बल्कि उन्होंने ‘गदर 2’ के साथ इंडस्ट्री में एक भरोसेमंद एक्शन हीरो के तौर पर भी खुद को साबित कर दिया है. वहीं अनिल शर्मा के बेटे और एक्टर उत्कर्ष शर्मा ने बताया कि राइटर ने मजाकिया अंदाज में उनसे ‘गदर 3’ को लेकर बात की थी।

क्या होगी ‘गदर 3’ की कहानी?
उत्कर्ष शर्मा ने कही कि राइटर ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि गदर 3 में जीते के बच्चे हो सकते हैं. हालांति उत्कर्ष ने काफी सीरियस होकर इस बात पर सहमति जाहिर की और कहा कि राइटर के पास’ गदर 3′ के लिए आईडिया है और इसीलिए फिल्म बन सकती है।

‘गदर 3’ के लिए दोगुनी फीस लेंगे सनी देओल!
बॉलीवुड लाइफ में छपी एक खबर के मुताबिक एक ऑनलाइन न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट में कहा गया है कि सनी देओल ‘गदर 3’ में अपनी फीस बढ़ाने वाले हैं. जितनी फीस उन्होंने ‘गदर 2’ के लिए ली है, ‘गदर 3’ के लिए वे उससे दोगुनी फीस वसूल करेंगे. कहा जा रहा है कि ‘गदर 3’ के लिए उन्हें 60 करोड़ रुपए अदा किए जाएंगे. हालांकि इस खबर की अब तक कोई ऑफशियल कंफर्मेशन नहीं मिली है।

जहां एक तरफ सनी देओल गदर 2 को को इतना प्यार देने के लिए दर्शकों का आभार जता रहे हैं तो वहीं अब सनी देओल के पिता धर्मेंद्र और उनके भाई बॉबी देओल ने भी ऑडियंस को शुक्रिया कहा है. दरअसल शनिवार को बॉबी देओल और सनी देओल गेयटी गैलेक्सी गए थे।

ऑडियंस के साथ झूमते दिखे दोनों भाई
बॉबी देओल ने थिएटर से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में बॉबी देओल और गदर 2 एक्टर सनी देओल ऑडियंस के साथ झूमते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में जहां सनी देओल हरे रंग के कुर्ते पायजामे के साथ हरी पगड़ी बांधे दिख रहे हैं तो वहीं बॉबी देओल ब्लैक टी-शर्ट के साथ हैट लगाए नजर आ रहे हैं।

बॉबी देओल ने जताया दर्शकों का आभार
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए बॉबी ने लिखा- ‘लास्ट नाइट के बारे में, गेयटी गैलेक्सी में. आप सभी के प्यार के लिए  शुक्रिया…आपके लिए बहुत खुश हूं भैया…’  वहीं धर्मेंद्र ने भी अपने ट्विटर पर लिखा- ‘आपकी प्यार भरी प्रतिक्रिया के लिए आप सभी को प्यार…गदर 2’

पहली बार बहनों के साथ दिखे सनी देओल और बॉबी देओल
बता दें कि गदर 2 की स्क्रीनिंग के दौरान सनी देओल और बॉबी देओल पहली बार अपनी बहनों ईशा देओल और अहाना देओल के साथ कैमरे के सामने पोज देते नजर आए. भाई-बहनों की सामने आईं एक साथ तस्वीरों ने फैंस को खुश कर दिया. इस दौरान भाईयों ने ईशा देओल को गले भी लगाया और साथ में कई तस्वीरें भी खिंचवाईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button