राजस्थान को आखिरकार नया मुख्यमंत्री मिल गया है. बीजेपी ने भजन लाल शर्मा को राजस्थान की कमान सौंपी है…
जयपुर (ए)। राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है. जयपुर में बीजेपी विधायक दल की बैठक में भजन लाल शर्मा के नाम पर मुहर लग गई है. राजस्थान में चुनावी नतीजों के बाद नौ दिन बाद सीएम का नाम फाइनल हुआ है. भजनलाल शर्मा संगानेर विधायक से विधायक हैं और पहली बार विधायक बनकर अब राजस्थान के मुख्यमंत्री होंगे।
भजन लाल शर्मा भरतपुर के रहने वाले हैं. बाहरी होने के आरोप के बावजूद सांगानेर से बड़े अंतर से जीत दर्ज की. शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से हराया. भजन लाल शर्मा को संघ और संगठन दोनों का करीबी माना जाता है।
वही दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा राजस्थान के डिप्टी सीएम बनाया गया है साथ ही वासुदेव देवनानी राजस्थान के नए स्पीकर नियुक्त किया गया है। इसकी घोषणा केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया।

















