खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

आरक्षक ने अपने सर्विस रायफल की ताबड़तोड़ फायरिंग: एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने तुरंत किया सस्पेंड, बर्खास्त करने की कार्यवाही जारी

आरक्षक कोमल कुर्रे ने नशे की हालत में अपने इंसास रायफल का एक मैगजीन खाली कर चुका था बाकी दो मैगजीन कन्या शाला में ही छोड़ दिया था…

कवर्धा। जिले में पदस्थ आरक्षक कोमल कुर्रे ने देर रात अपनी सर्विस इंसास राइफल से कई जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. वहीं इस मामले में एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने तत्काल एक्शन लिया और जवान को सस्पेंड कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जवान पहले से ही शादीशुदा है. लेकिन अन्य लड़की के साथ उसका अवैध संबंध था. युवती ने कुछ दिनों पहले ही जवान के खिलाफ 376 का मामला दर्ज कराया था. हालांकि इस मामले में जवान को जमानत मिल चुकी है. युवती जवान से शादी करने का दबाव भी बना रही थी, इस बात को लेकर जवान काफी परेशान रहता था. इसी बीच कल देर रात उसने नशे की हालत में पहले ढाबे पर फिर पेट्रोल पंप में और अपने ही घर के बाहर फायरिंग की।

जवान की ड्यूटी कन्या शाला में आंशरसीट की सुरक्षा के लिए स्कूल के बाहर लगाई गई थी. जहां से निकलकर उसने फायरिंग की है. इसके बाद पुलिस ने जवान को हिरासत में लिया गया है और इंसास रायफल भी जब्त कर लिया है।

आरक्षक कोमल कुर्रे ने नशे की हालत में अपने इंसास रायफल का एक मैगजीन खाली कर चुका था बाकी दो मैगजीन कन्या शाला में ही छोड़ दिया था।

 

इस मामले में कवर्धा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही तत्काल जवान को हिरासत में लिया गया है. साथ ही सस्पेंड भी कर दिया गया है तथा उसको बर्खास्त करने की कार्यवाही की जा रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button