खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

नवगठित 5 नगर पालिकाओं और 14 नगर पंचायतों के लिए प्लेसमेंट पर दस-दस पद स्वीकृत, राज्य शासन ने जारी किए आदेश

रायपुर। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पांच नवगठित नगर पालिकाओं और 14 नगर पंचायतों में प्लेसमेंट पर दस-दस पदों की स्वीकृति प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने मंत्रालय से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

राज्य शासन ने नवगठित अमलेश्वर, मंदिर हसौद, लोरमी, पंडरिया और बांकी मोंगरा नगर पालिकाओं तथा दाढ़ी, सरसीवा, बेरला, पामगढ़, भिंभोरी, रोहांसी, कोपरा, जनकपुर, पवनी, मरवाही, नरियरा, जरहागांव, लाल बहादुर नगर और पटना नगर पंचायतों के लिए प्लेसमेंट पर दस-दस पद मंजूर किए हैं।

इनमें सफाई श्रमिकों के पांच-पांच पद तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर, पंप अटेंडेंट, वाहन चालक, भृत्य और श्रमिक के एक-एक पद शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ में अब तक 756.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज: राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 756.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 12 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1698.3 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 377.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 687.1 मिमी, बलरामपुर में 1022.2 मिमी, जशपुर में 573.6 मिमी, कोरिया में 717.3 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 744.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 658.5 मिमी, बलौदाबाजार में 790.9 मिमी, गरियाबंद में 732.9 मिमी, महासमुंद में 545.3 मिमी, धमतरी में 705.8 मिमी, बिलासपुर में 695.0 मिमी, मुंगेली में 725.7 मिमी, रायगढ़ में 633.5 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 419.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 719.7 मिमी, सक्ती 608.2 कोरबा में 962.5 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 691.2 मिमी, दुर्ग में 485.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

कबीरधाम जिले में 597.6 मिमी, राजनांदगांव में 812.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 915.9 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 559.3 मिमी, बालोद में 835.6 मिमी, बेमेतरा में 433.7 मिमी, बस्तर में 838.1 मिमी, कोण्डागांव में 786.2 मिमी, कांकेर में 1005.5 मिमी, नारायणपुर में 914.2 मिमी, दंतेवाड़ा में 997.0 मिमी और सुकमा जिले में 1073.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button