नारायणपुर। मंगलवार 8 जुलाई को रॉबिंसन गुड़िया ने जिला नारायणपुर के 23वें पुलिस अधीक्षक के पद पर पदभार ग्रहण किया। रॉबिंसन गुड़िया 2020 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी है जो दिनांक 15.02.2024 से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) के पद पर नारायणपुर में कार्यरत् थे।
ज्ञात हो कि आईपीएस रॉबिंसन गुड़िया छत्तीसगढ़ कैडर के 2020 बैच के आईपीएस है। वे मूलतः झारखंड के रहने वाले है। छत्तीसगढ़ कैडर के 2020 बैच के आईपीएस रॉबिंसन गुड़िया का पूरा नाम रॉबिंसन विकास गुड़िया हैं। आईआईटी से बीटेक करने के बाद दूसरे प्रयास में 597 रैंक के साथ यूपीएससी क्रैक कर आईपीएस बने हैं।
रॉबिंसन गुड़िया छत्तीसगढ़ कैडर के 2020 बैच के आईपीएस है। वे मूलतः झारखंड के खूंटी के डेरंग गांव के रहने वाले है। पर उनका परिवार झारखंड की राजधानी रांची में शिफ्ट हो गया था। रॉबिंसन गुड़िया का जन्म 1 जून 1994 को हुआ है। उनकी स्कूलिंग रांची से हुई। फिर आईआईटी कानपुर से सिविल ब्रांच में बीटेक की डिग्री ली।
रॉबिंसन गुड़िया ने 10 अक्टूबर 2020 को आईपीएस की सर्विस ज्वाइन की। सरदार वल्लभभाई पटेल पुलिस प्रशिक्षण अकादमी हैदराबाद से ट्रेनिंग खत्म करने के पश्चात छत्तीसगढ़ में वे अंबिकापुर जिले के लखनपुर थाना प्रभारी रहे। फिर कोरबा जिले में सीएसपी दर्री रहें। कोरबा के बाद वर्तमान में रॉबिंसन गुड़िया नारायणपुर जिले में एडिशनल एसपी के पद पर पदस्थ थे।
रॉबिंसन गुड़िया ने छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस आकांक्षा शिक्षा खलको से शादी की है। आकांक्षा छत्तीसगढ़ कैडर की 2020 बैच की आईएएस है। वे वर्तमान में नारायणपुर जिला पंचायत सीईओ है।
वहीं राज्य सरकार के आदेशानुसार प्रभात कुमार का पुलिस अधीक्षक, जिला नारायणपुर से पुलिस अधीक्षक (विशेष आसूचना शाखा) पुलिस मुख्यालय, अटल नगर नवा रायपुर के पद पर स्थानांतरण होने पर विधिवत रूप से रॉबिंसन गुड़िया को कार्यभार सौंपा। इस दोनों अधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस दौरान अक्षय साबद्रा (अतिरिक्त पुलिस आप्स), संजय महादेवा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक), सुशील नायक (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक), उपुअ अभिषेक केसरी, उपुअ लौकेश बंसल, उपुअ मनोज कुमार मण्डावी, उपुअ डॉ. प्रशांत देवांगन, उपुअ आशीष नेताम, उपुअ अरविंद किशोर खलखो, उपुअ कुलदीप बंजारे, उपुअ अमृता पैकरा, रक्षित निरीक्षक सोनू वर्मा एवं रक्षित निरीक्षक मो. मोहसिन खान सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात समस्त पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।


















