भिलाई 03। समाजसेवा और मानवता के प्रति समर्पण का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस नजरुल इस्लाम के नेतृत्व में कांग्रेस नेता चैतन्य बघेल (बिट्टू) के 39वें जन्मदिन के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 39 यूनिट रक्तदान कर सर्व समाज को समर्पित किया।
आयोजक नजरुल इस्लाम ने बताया कि जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए समाजहित में रक्तदान जैसे पुण्य कार्य के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। रक्तदान से एकत्रित रक्त को जरूरतमंद मरीजों के उपचार के लिए उपलब्ध कराने के लिए ब्लड बैंक की दी गई है।
नजरुल इस्लाम ने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ दूसरों को भी प्रेरित करते हैं। शिविर के सफल आयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा चिकित्सा दल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के दौरान चैतन्य बघेल और पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके समाजसेवी योगदान की सराहना की गई। वही आयोजक नजरुल इस्लाम ने यातायात के प्रति जागरूक करते हुए सभी रक्तदान दाताओं को हेलमेट और बारिश के मौसम को देखते हुए छाता का वितरण किया।

























