दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ड्राइवर संगठन, जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित

भिलाई। दिनांक 12.11.2026 को प्रातः 11:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम, भिलाई में ड्राइवर संगठन के पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा लिया गया।

बैठक के दौरान ड्राइवर संगठन के पदाधिकारियों से उनकी प्रमुख मांगों एवं समस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा संगठन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया गया कि उनकी जायज मांगों एवं समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाने हेतु आवश्यक पहल की जाएगी।

साथ ही अधिकारियों द्वारा स्पष्ट रूप से समझाइश दी गई कि किसी भी स्थिति में कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। धरना-प्रदर्शन निर्धारित एवं सक्षम प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त स्थल पर ही किया जाए तथा विधिवत अनुमति प्राप्त करने के पश्चात ही प्रदर्शन आयोजित किया जाए।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। ड्राइवर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के समक्ष उपरोक्त बिंदुओं पर सहमति व्यक्त की गई तथा शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें रखने का आश्वासन दिया गया।

बैठक में एडीएम दुर्ग वीरेन्द्र सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग शोभराज अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) दुर्ग कौशलेन्द्र पटेल, आरटीओ अधिकारी दुर्ग मृत्युंजय पटेल, सीएसपी दुर्ग देवांश सिंह राठौर एवं एसडीएम दुर्ग सोनल डेविड एवं ड्राइवर संगठन के पदाधिकारीगण-दुर्ग संभाग प्रभारी नागराज साहू, भारत यादव जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी दिलीप सिंह, जिला सचिव चितरंजन साहू उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button