

भिलाई-3। देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने, मतदाताओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी द्वारा मंडल स्तरीय ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान कार्यक्रम का आयोजन उमदा चौक, भिलाई- 3 में किया गया। कार्यक्रम में भिलाई चरोदा निगम महापौर निर्मल कोसरे, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुजीत बघेल, महामंत्री राम सूर्यवंशी, वरिष्ठ पार्षद संतोष तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भिलाई-चरौदा अध्यक श्रीकांत वर्मा मौजूद रहे।

महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि बिना परिसीमन हुए भिलाई चरोदा निगम क्षेत्र के कई वार्ड के लोगों का बिना किसी ठोस कारण के दूसरे वार्ड में कर दिया गया, मै महापौर चुनाव वैलेट पेपर से हुए चुनाव से जीता हूं जबकि विधानसभा ईवीएम से हुए और हमारी सरकार को हार का सामान करना पड़ा। ईवीएम में गड़बड़ी हुई है। सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे। मतदाता में गड़बड़ी हुई थी तभी तो कलेक्टर को एसडीएम, तहसीदार को नोटिस जारी करना पड़ा। लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत आम जनता का मताधिकार है। प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से मतदान करने का अधिकार मिलना चाहिए। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, फर्जी नामों को शामिल करने अथवा वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाए जाने जैसी शिकायतों पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। महापौर ने अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए आम नागरिकों के बीच पहुंचकर उन्हें जागरूक करने की अपील की गई। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना केवल राजनीतिक दलों की नहीं, बल्कि प्रत्येक जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी है।



ग्रामीण जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी जी वोट चोरी का मुद्दा दो वर्षों से उठा रहे है, चुनाव आयोग के कान में जूं तक नहीं रेंगा, अखबार में खबर छपने के बाद यह सही पाया गया कि वोट चोरी हो रहा है। अभी तो आंदोलन सिर्फ दिल्ली में हो रहा है, उसके मेट्रो शहरों में फिर शहरों में फिर गांवों में फिर कस्बों तक ये बात जाएगी कि मोदी वोट चोरी करके जीत रहे है। लोक सभा और विधानसभा चुनाव वैलेट पेपर से कराने की मांग की। वोट चोरी रोकने की अपील की। जिनको भी पार्षद या महापौर का टिकट मिलेगा उसको एकजुटता के साथ चुनवा लडऩा है।

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय किया जा रहा है साथ ही मतदाताओं को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मतदाता सूची का निरीक्षण कर पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित कराने और किसी भी तरह की अनियमितता सामने आने पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष विषय उठाने की बात कही।


वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुजीत बघेल ने राज्य में बड़े नशाखोरी, अपराध का मुद्दा उठाया साथ ही केंद्र सरकार द्वारा बेरोजगारी को बढ़ावा देने सहित कई मुद्दे उठाये। वैलेट पेपर से चुनाव करने की बात भी कही।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अशोक देशलहरा, एमआईसी सदस्य मोहन साहू, पार्षद टेनेंद्र ठाकरे, ईश्वर साहू, पूर्व पार्षद बहल राम साहू, आशीष वर्मा, विनोद निषाद, अशफाक अहमद, युवराज कश्यप, कमलेश साहू, भागीरथी निर्मलकर, आदि मौजूद रहे।



