BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

शादी का झांसा देकर 4 साल से युवती के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर दवा देकर कराया गर्भपात

फेसबुक पर जान पहचान के बाद दोनों में प्रेम संबंध एवं विवाह का वादा किया था आरोपी…4 वर्ष से तक लगातार दुष्कर्म करने पर पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट…पीड़िता से विवाह करते एवं पत्नी बनाकर रखने का आश्वासन देकर साथ में अपने घर ले गया जहां पीड़िता के मना करने पर भी उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया है। माह मई 2025 में पीड़िता गर्भवती हो गई थी, जिसे आरोपी विक्रम सिंह ने दवा देकर पीड़िता का गर्भपात करा दिया था…

 

 

अंबिकापुर। पीड़िता का वर्ष 2022 में विक्रम सिंह निवासी निवासी बतौली से सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से परिचय हुआ था। बाद में पीडिता का विक्रम सिंह से प्रेम संबंध हो गया था जिस कारण 05 अक्टूबर 2022 को विक्रम पीड़िता के घर आया था।

पीड़िता से विवाह करते एवं पत्नी बनाकर रखने का आश्वासन देकर साथ में अपने घर ले गया जहां पीड़िता के मना करने पर भी उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया है। माह मई 2025 में पीड़िता गर्भवती हो गई थी, जिसे आरोपी विक्रम सिंह ने दवा देकर पीड़िता का गर्भपात करा दिया था।

वर्ष 2022 से 2025 तक आरोपी द्वारा कई बार पीड़िता के साथ शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया है। आरोपी विक्रम सिंह वर्ष 2026 में पीड़िता से बात करना बंद कर दिया एवं पीड़िता से शादी करने से इंकार कर दिया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना बतौली में अपराध क्र- 57/2026 धारा 64(2)(एम), 69,88 बी.एन.एस पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान बतौली पुलिस टीम द्वारा आरोपी विक्रम सिंह को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ किया गया जिसने अपना जुर्म स्विकार किया है।

आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध सबूत पाए जाने पर आरोपी विक्रम सिंह पिता पन्न सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी गहिला (गौटियापारा) थाना बतौली जिला सरगुजा को विधिवत गिरफ्तार कर डॉक्टरी मुलाहिजा उपरांत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता, आरक्षक राजेश खलखो, राकेश एक्का, महिला आरक्षक मेविश खाखा की सक्रिय भूमिका रही।

Related Posts