खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

BCCI ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए किया भारतीय टीम का एलान: रोहित-कोहली को जगह नहीं, केएल राहुल बने कप्तान

बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें वनडे सीरीज़ के लिए टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी गई है. वहीं रोहित-कोहली स्क्वाड का हिस्सा नही हैं…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. वनडे टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी गई है. नियमित कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली स्क्वाड का हिस्सा नही हैं. भारत के साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत 10 दिसंबर, रविवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज़ से होगी. इसके बाद 17 दिसंबर, रविवार से 3 मैचों की वनडे सीरीज़ का आगाज़ होगा।

वनडे सीरीज़ के लिए बीसीसीआई ने युवा टीम पर भरोसा जताया है, जिसमें रजत पाटीदार, रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाज़ों को शामिल किया गया है. साई सुदर्शन और रजट पाटीदार ने अब तक अंतर्राष्ट्रीय डेब्य नहीं किया है. ऐसे में केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम के ज़रिए दोनों ही बल्लेबाज़ इंटरनेशनल क्रिकेट में कमद रख सकते हैं. इस बार विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन भी मौका दिया गया है, जिन्हें कुछ वक़्त से नज़रअंदाज़ किया जा रहा था।

इसके अलावा टीम में युवा गेंदबाज़ों को ही मौका दिया गया है. हालांकि अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल की लंबे वक़्त बाद वापसी हुई है.  इसके अलावा 2023 वनडे वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा रहने वाले चाइनमैन स्पिनर कुलदीप भी स्क्वाड में शामिल हैं. वहीं तेज़ गेंदबाज़ों में मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर समेत चार बॉलर्स हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए भारतीय स्क्वाड रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button