BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 1 अगस्त: मिथुन राशि वालों मान-सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है, ध्यान रखें, यात्रा मत करिए अभी

आज 1 अगस्त 2026 श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि के साथ शनिवार का दिन है। तृतीया तिथि रात 10 बजकर 7 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज शतभिषा नक्षत्र के साथ शोभन, अतिगण्ड योग का निर्माण हो रहा है। आज सावन मास का तीसरा दिन है। इसके साथ ही आज दैत्यों के गुरु शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करने वाले हैं। चंद्रमा कुंभ राशि में राहु के साथ विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही राहुकाल के समय की बात करें, तो सुबह 9:17 से 10:55 तक रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

 

मेष राशि: यात्रा कष्टप्रद होगी। आय के नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे, लेकिन मार्ग का अवलोकन जरूर कर लें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि: व्यापारिक स्थिति थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली रहेगी। पिता के स्वास्थ्य पर और स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी में मत पड़ें। प्रेम-संतान अच्छा है और स्वास्थ्य मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि: मान-सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है, ध्यान रखें। यात्रा मत करिए अभी। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि: बचकर पार करें, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी भी तरीके की कोई खराब स्थिति पैदा हो सकती है, कोई रिस्क मत लीजिएगा। प्रेम-संतान अच्छा है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

सिंह राशि: उदर रोग की स्थिति थोड़ी सी खराब हो सकती है, नौकरी-चाकरी मध्यम है। दांपत्य जीवन को संभालें। खराब स्थिति है। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

कन्या राशि: शत्रु एक्टिव रहेंगे। नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपका दबदबा बना रहेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद होगा। स्वास्थ्य मध्यम है, पैरों में चोट-चपेट लग सकती है, परेशानी भरा समय कहा जाएगा। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

तुला राशि: तुला राशि की मानसिक स्थिति बड़ी खराब रहेगी। अनिद्रा, डिप्रेशन, प्रेम में तू-तू मैं-मैं, बच्चों को लेकर मन परेशान और गलत निर्णय ले सकते हैं। प्रेम-संतान मध्यम, स्वास्थ्य मध्यम यानी मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापार आपका अच्छा रहेगा। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि: गृह-कलह के बड़े संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी विवादित हो सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु राशि: स्वास्थ्य प्रभावित है, नाक, कान, गले की परेशानी हो सकती है। स्वयं का स्वास्थ्य और अपनों का स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। व्यापार में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है, कोई नए व्यापार की शुरुआत न करिए। प्रेम-संतान भी मध्यम है, व्यापार मध्यम है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मकर राशि: जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे मत लगाएं। जुबान पर कंट्रोल रखिए और धन विवादित हो सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है, व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि: नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, घबराहट, बेचैनी आदि बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है, व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि: खर्च की अधिकता होगी, कर्ज की स्थिति आ सकती है। सिर दर्द और नेत्र पीड़ा बनी रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति आपकी मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक-ठाक रहेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना और काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

Related Posts