BREAKING

खास खबरफीचर्डविविध

तत्काल टिकट, स्पीड पोस्ट सहित बदल गए कई नियम, जिसका आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

हर महीने की पहली तारीख के साथ कुछ नए नियम लागू होते हैं और कुछ पुराने नियमों में बदलाव किया जाता है। 1 अगस्त 2026 से भी कई ऐसे बदलाव प्रभावी होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ सकता है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संभावित बदलाव, रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग नियम, आयकर रिटर्न (ITR) से जुड़े नियम, बैंकिंग सेवाओं के शुल्क और CKYC 2.0 जैसे कई बदलाव इस सूची में शामिल हैं। आइए जानते हैं कि 1 अगस्त 2026 से कौन-कौन से बड़े बदलाव लागू हो रहे हैं…

 

 

नईदिल्ली (ए)। अगर आप LPG सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरना बाकी है या अक्सर ट्रेन में Tatkal टिकट बुक करते हैं, तो 1 अगस्त 2026 से कई अहम बदलाव (Rule Change From 1 August 2026) आपके लिए मायने रखते हैं। महीने की शुरुआत के साथ घरेलू गैस की कीमतों (LPG Price Change) की समीक्षा होगी, RBI की मौद्रिक नीति पर (Bank Rule Change) नजर रहेगी, ITR की डेडलाइन खत्म हो जाएगी और रेलवे Tatkal टिकट बुकिंग के नियमों (Tatkal Ticket Rules) में भी बड़ा बदलाव लागू करेगा।

1. LPG सिलेंडर के दाम हो सकते हैं अपडेट

हर महीने की पहली तारीक को तेल कंपनियां LPG सिलेंडर की कीमतों की (LPG Price) समीक्षा करती है। ऐसे में ऐसे में 1 अगस्त को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दाम जारी किए जा सकते हैं। अगर कीमतों में बदलाव होता है तो इसका सीधा असर आम लोगों की रसोई के बजट पर पड़ेगा।

2. ITR भरने का आखिरी मौका

अगर आपने अभी तक आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल नहीं किया है, तो अब देरी करना भारी पड़ सकता है। तय समय सीमा खत्म होने के बाद रिटर्न भरने पर लेट फीस, ब्याज और दूसरी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए समय रहते ITR फाइल (ITR Filling Penalty) करना बेहतर रहेगा। सैलरी पाने वाले और नॉन-ऑडिट व्यक्तिगत टैक्सपेयर्स के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2026 तक है। यदि कोई व्यक्ति 31 जुलाई के बाद फॉर्म आईटीआर-1 या आईटीआर-2 फाइल करता है तो उसे लेट फीस देनी होगी। डेडलाइन बीतने के बाद टोटल टैक्सेबल इनकम ब्रैकेट के हिसाब से वित्तीय पेनल्टी लगाई जाएगी।

3. RBI की MPC बैठक पर रहेगी नजर

1 अगस्त के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक भी बाजार की नजर में रहेगी। इस बैठक में रेपो रेट पर फैसला लिया जा सकता है। अगर ब्याज दरों में बदलाव होता है तो इसका असर होम लोन, कार लोन, EMI और FD की ब्याज दरों पर भी देखने को मिल सकता है।

कई बैंक और क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनियां 1 अगस्त से अपनी शुल्क संरचना और रिवॉर्ड प्रोग्राम में बदलाव कर सकती हैं। इन बदलावों का असर रिवॉर्ड प्वाइंट, कैशबैक, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, एनुअल फीस, रिडेम्प्शन नियम और अलग-अलग कैटेगरी में मिलने वाले ऑफर्स पर पड़ सकता है। इसके अलावा कुछ बैंक SMS अलर्ट, डेबिट कार्ड, अकाउंट मेंटेनेंस और अन्य बैंकिंग सेवाओं से जुड़े शुल्क में भी संशोधन कर सकते हैं। ग्राहकों को अपने बैंक की नई शर्तों की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।

4. Tatkal टिकट बुकिंग के नियम बदलेंगे

रेल यात्रियों के लिए भी 1 अगस्त से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रेलवे ने Tatkal टिकट बुकिंग (Tatkal Ticket booking new rules) को अधिक पारदर्शी और फर्जी बुकिंग पर रोक लगाने के लिए नए नियम लागू करने का फैसला किया है। भारतीय रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव करने जा रहा है। नए नियम के तहत रिजर्वेशन काउंटर पर टोकन वितरण का समय तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के समय के साथ जोड़ा जाएगा।

  • नए नियम के तहत टोकन जारी करने का समय तत्काल बुकिंग शुरू होने के समय के अनुरूप रहेगा।
  • एसी तत्काल के लिए सुबह साढ़े 8 बजे से सुबह 9 बजे और नॉन एसी के लिए सुबह 9 बजे से साढ़े 9 बजे तक टोकन मिलेंगे
  • इसके बाद ही यात्री काउंटर से तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे

5. C-KYC 2.0 लागू किए जाने की तैयारी

1 अगस्त से C-KYC 2.0 लागू किए जाने की तैयारी है। देश के बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों में ग्राहक सत्यापन को सुरक्षित बनाने के लिए ‘सेंट्रल नो योर कस्टमर’ यानी सीकेवाईसी 2.O सिस्टम लागू किया जा रहा है। C-KYC तहत ग्राहकों को 14 अंकों का एक यूनिक C-KYC नंबर मिलेगा। C-KYC का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि आपको हर बैंक, बीमा कंपनी या म्यूचुअल फंड में अलग-अलग KYC डॉक्यूमेंट देने की जरूरत नहीं होगी। इस नए सिस्टम का उद्देश्य ग्राहकों की KYC प्रक्रिया को पहले से अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाना है।

6.स्पीड पोस्ट करने का बदल गया पूरा नियम

रक्षा बंधन के त्योहार से ठीक पहले भारतीय डाक विभाग ने अपनी प्रीमियम मेल सेवाओं में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है. आगामी 1 अगस्त 2026 से देशभर में स्पीड पोस्ट के नए नियम और संशोधित दरें लागू हो जाएंगी. डाक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस बदलाव के तहत पहली बार ‘दस्तावेज’ और ‘पार्सल’ की श्रेणियों को पूरी तरह से स्पष्ट और परिभाषित किया गया है. रक्षा बंधन के मद्देनजर आम जनता को राहत देते हुए विभाग ने राखी के लिफाफों और ग्रीटिंग कार्ड्स को दस्तावेज की श्रेणी में ही बनाए रखा है, जिससे देश की बहनें कम खर्च पर अपने भाइयों तक राखी पहुंचा सकेंगी।

Related Posts