BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 2 अगस्त: मकर राशि वालों आज नौकरी के क्षेत्र में आपका विवाद हो सकता है, अपने अधिकारियों से आपके मतभेद रहेंगे

आज 2 अगस्त 2026 श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ रविवार का दिन है। चतुर्थी तिथि रात 11 बजकर 15 मिनट तक रहने वाली हैं। इसके बाद पंचमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज संकष्टी गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है। इसके अलावा आज पापी ग्रह राहु धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करने वाला है। चंद्रमा की स्थिति की बात करें, तो दोपहर तक कुंभ में रहेंगे और फिर मीन में प्रवेश कर जाएंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

मेष – आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर आज आप परेशान रहेंगे। कुछ पर्सनल काम को लेकर लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे।

वृषभ – आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कहीं से धन की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपको ही बड़ा रुका हुआ कार्य पूरा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग रहेंगे। हालांकि आज परिश्रम अधिक करना होगा। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। मित्रों के साथ कोई नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। लंबी यात्रा के योग हैं।

मिथुन – आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। करियर के लिए आज का दिन टर्निंग पॉइंट होगा। व्यापार व्यवसाय में चल रहा विरोध खत्म होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यात्रा आदि में सावधानी रखें। वाहन प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।

कर्क – आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपके मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। व्यापार व्यवसाय में बड़े परिवर्तन के योग बनेंगे। नौकरी के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। प्रॉपर्टी संबंधी चल रहा विवाद खत्म होगा।

सिंह – आज का दिन आपके लिए शानदार है। हालांकि आज आपको विवादों से दूर रहना होगा। पारिवारिक विवाद में आपको ले सकते हैं। किसी बड़े कार्य को लेकर चल रहा आपका प्रयास आज सफल होगा। व्यापार व्यवसाय में आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में विवाद का सामना करना होगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनेगी।

कन्या – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ रहेगा। आज आप अपनी दिनचर्या में बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। योग व्यायाम का सहारा लेकर आप एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे अपने अंदर। व्यापार व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी वालों के लिए आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे।

तुला – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप किसी बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। किसी बड़े कार्य को लेकर चल रहा आपका प्रयास आज सफल होगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। रुका हुआ धन मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा।

वृश्चिक – आज का दिन आपका अच्छा है। आज कार्यक्षेत्र में अपने साथियों से चल रहा विवाद खत्म होगा। आप अपने कार्य को फिर से एक नए रूप में शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक लोगों से मतभेद की स्थिति बन सकती है। आज किसी पुराने न्यायालय पारिवारिक लोगों से मतभेद की स्थिति बन सकती है। आज किसी पुराने न्यायालय प्रकरण में आपको परेशानी का सामना करना होगा। लंबी यात्राओं के योग बनेंगे।

धनु – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके घर में खुशी का माहौल होगा। किसी पारिवारिक फंक्शन में आज आप सम्मिलित होंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। कर्ज का बोझ कम होगा। पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन शानदार रहने वाला है।

मकर – आज नौकरी के क्षेत्र में आपका विवाद हो सकता है। अपने अधिकारियों से आपके मतभेद रहेंगे। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन सामान्यतः ठीक है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। करियर के लिए आज आपको परेशानियों को फैश करना होगा। पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा। पुराने विवाद खत्म होंगे।

कुंभ – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। परिवार में किसी अपने का चल रहा खराब स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी वालों के लिए आज बड़ी कामयाबी मिलेगी। आज आपको पदोन्नति मिल सकती है, लेकिन स्थानांतरण की भी संभावना है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

मीन – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी पुराने विवाद से आज आपको छुटकारा मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज किसी बड़े कार्य को लेकर चल रही प्लानिंग पूरी होगी। नौकरी के क्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है। वाणी का उपयोग संभलकर करें।

Related Posts