घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 25 अगस्त: कुंभ राशि वालों खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा

आज 25 अगस्त 2026 दिन मंगलवार, आज श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 6 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी। वहीं आज द्वितीय चातुर्मास प्रारम्भ, चतुर्थ मंगला गौरी व्रत, भौम प्रदोष व्रत, त्रिपुष्कर योग, रवि योग, आडल योग, विडाल योग है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

 

मेष राशि

व्यवसायिक सफलता मिलेगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार बहुत अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि

भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है और प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी पहले से बेहतर कही जाएगी। व्यापार अच्छा है, निवेश अभी मत करिएगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि

चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर है, व्यापार भी आपका अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि

जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति भी अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। एक शुभ संकेत दिख रहा है, बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि

छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। स्वास्थ्य ओवरऑल ठीक है, लेकिन थोड़ा मध्यम हो जाएगा। शत्रु एक्टिव रहेंगे, लेकिन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी बनी रहेगी। व्यापार आपका अच्छा रहेगा। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि

विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है, लेकिन प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचिएगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि

गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि भी होगी। और भौतिक सुख-संपदा से संबंधित कुछ खरीदारी संभव है—भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा, व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी और अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य मध्यम चल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि:

धनागमन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम चल रहा है, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। निवेश करने लायक अभी नहीं है, नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मकर राशि:

सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि:

खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। स्वास्थ्य प्रभावित है, थोड़ा सा सिरदर्द, नेत्र पीड़ा बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार भी बहुत अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि:

आय के नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे, यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा बना रहेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button