आज 1 जुलाई 2026, आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि के साथ बुधवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि सुबह 7 बजकर 38 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद द्वितीया तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के साथ इंद्र योग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा की स्थिति की बात करें, तो दोपहर 01:31 बजे तक धनु राशि में रहेंगे। इसके उपरांत मकर राशि पर प्रवेश कर जाएंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल…
मेष
मेष राशि वाले जातकों के लिए सामूहिक कार्यों में सभी की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और सामाजिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
वृषभ
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए बातों-बातों में किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उधार लेने की स्थिति बन सकती है। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे और योजनाओं का विस्तार होगा।
मिथुन
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए राजकीय मामलों में लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है। विवाह संबंधी चर्चाओं में सफलता मिलेगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे तथा शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
कर्क
कर्क राशि वाले जातकों के लिए धार्मिक आयोजनों में धन खर्च हो सकता है। न चाहते हुए भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में विलंब संभव है, हालांकि पुराने विवादों का समाधान मिलने के संकेत हैं।
सिंह
सिंह राशि वाले जातकों के लिए कानूनी मामलों में पक्ष मजबूत रहेगा। करीबी लोगों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। मानसिक अस्थिरता बनी रहेगी तथा नियमित कार्यों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं।
कन्या
कन्या राशि वाले जातकों के लिए सुविधाओं के अभाव में कार्यों में कठिनाई महसूस होगी। अनुभव का लाभ मिलेगा। नौकरी और सरकारी कार्यों में शुभ समाचार मिलने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।
तुला
तुला राशि वाले जातकों के लिए मतभेद समाप्त होने से रिश्तों में मधुरता आएगी। रूखे व्यवहार के कारण मित्र नाराज हो सकते हैं। पुराने कार्य पूरे होंगे तथा अचानक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। अपनों के व्यवहार से मन खिन्न हो सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा, लेकिन मित्रों के साथ मतभेद होने की आशंका भी रहेगी।
धनु
धनु राशि वाले जातकों के लिए सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं। सुख-सुविधा के साधनों पर खर्च बढ़ सकता है। भूमि, भवन और संपत्ति संबंधी मामलों का समाधान होगा तथा पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मकर
मकर राशि वाले जातकों के लिए कार्य संबंधी मामलों में सकारात्मक आश्वासन मिलेंगे। लापरवाही से कार्य अधूरे रह सकते हैं। नियमित दिनचर्या अपनाने और अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता होगी।
कुंभ
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए दुविधा की स्थिति में निर्णय लेना कठिन हो सकता है। खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन व्यवस्थित रहेगा, लेकिन सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
मीन
मीन राशि वाले जातकों के लिए अपने ही लोग उलझन पैदा करने का प्रयास कर सकते हैं। मांगलिक कार्यों पर विचार होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी अनुभवी या विशेष व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।


















