BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

ITR, क्रेडिट कार्ड और रेलवे जुर्माने सहित आज से बदल गए ये सभी नियम, सिलेंडर हुआ सस्ता

आज 1 जुलाई 2026 से देश में कई बड़े वित्तिय बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब, बैंकिंग सेवाओं और जरूरी डॉक्यूमेंट्स पर पड़ेगा। इन बदलावों में इनकम टैक्स रिटर्न, क्रेडिट कार्ड नियम और पासपोर्ट जैसे अहम क्षेत्र शामिल हैं। अगर आप टैक्सपेयर हैं, बैंक ग्राहक हैं या पास्पोर्ट बनवाने की योजना कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है…

 

नईदिल्ली (ए)। 1 जुलाई 2026 से देश में कई महत्वपूर्ण वित्तीय बदलाव लागू हो गए हैं। अगर आप टैक्सपेयर हैं, बैंक के ग्राहक हैं या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो ये बदलाव सीधे आपकी वित्तीय दिनचर्या को प्रभावित करेंगे। इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) से लेकर आधार अपडेट और पासपोर्ट बनवाने तक, कुल छह बड़े नियमों में संशोधन हुए है।

1.ITR दाखिल करने की आखिरी तारीख

सैलरीड पर्सन और अन्य टैक्सपेयर्स के लिए फाइनेंशियल ईयर 2025-26 या असेसमेंट ईयर 2026-27 का इनकम टैक्स रिटर्न (ITR-1 और ITR-2) दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 तय की गई है। इस डेडलाइन को चूकने वाले टैक्सपेयर्स को भारी पेनल्टी का सामना करना पड़ेगा। वहीं, जो लोग तय तारीख के बाद यानी 1 अगस्त से 31 दिसंबर के बीच अपना बेलैटेड रिटर्न दाखिल करेंगे, उन्हें 5 लाख रुपये से ज्यादा की सालाना कमाई होने पर 5,000 रुपये तक का जुर्माना देना होगा। वहीं, 5 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले करदाताओं के लिए यह 1,000 रुपये तय किया गया है।

2. फ्री में अपडेट करें आधार ईमेल आईडी

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने नागरिकों को बड़ी राहत दी है। UIDAI ने आधार कार्ड में रजिस्टर्ड ईमेल आईडी को अपडेट करने की 75 रुपये की फीस को पूरी तरह माफ कर दिया है। यह फ्री सेवा 1 जुलाई 2026 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2026 तक या पूरे छह महीने के लिए वैध रहेगी, जिसका फायदा आधार मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए उठाया जा सकता है।

3. SBI ने रिवॉर्ड पॉइंट स्ट्रक्चर बदला

दूसरी ओर, बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करने वालों के लिए यह महीना महंगा साबित होने वाला है। SBI कार्ड ने अपने फोनपे एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर्पल और सिलेक्ट ब्लैक के रिवॉर्ड पॉइंट स्ट्रक्चर में बदलाव किया है। अब कुछ विशेष ट्रांजैक्शन अब रिवॉर्ड पॉइंट के दायरे से बाहर हो जाएंगे।

4. HDFC Bank लाउंज नियमों में किया बदलाव

इसके साथ ही, HFDC Bank ने भी डोमैस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के नियमों को सख्त कर दिया है। अब तीन महीने में तीन फ्री लाउंज विजिट का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को पिछली तिमाही में कम से कम 60,000 रुपये खर्च करने होंगे।

5. पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा

इसके अलावा, विदेश मंत्रालय की तरफ से सामान्य और तत्काल दोनों कैटेगरी के लिए सेवा शुल्क बढ़ाए जाने के कारण अब नया पासपोर्ट बनवाना भी महंगा हो गया है।

6. भारतीय रेलवे ने नियमों को किया कड़ा

भारतीय रेलवे ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक प्रावधानों को काफी कड़ा कर दिया है। ट्रेनों में खतरनाक सामान ले जाने पर जुर्माना 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है, जबकि गंभीर मामलों में यह जुर्माना 10,000 रुपये तक और जेल की सजा में बदल सकता है। बिना लाइसेंस सामान बेचने पर 2,000 रुपये और महिला बोगियों में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने पर 2,500 रुपये तक का दंड भुगतना होगा।

7. टाटा और किआ की गाड़ियां हुईं महंगी

ऑटोमोबाइल सेक्टर की बात करें, तो नए व्हीकल खरीदारों को भी अब अधिक कीमत चुकानी होगी। किआ इंडिया ने अपनी गाड़ियों के दामों में 2% और टाटा मोटर्स ने अपने पेट्रोल-डीजल व इलेक्ट्रिक वाहनों में 1.5% तक की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है।

8. मिस-सेलिंग पर RBI सख्त

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) 1 जुलाई से मिस-सेलिंग के खिलाफ सख्त गाइडलाइंस लागू कर रहा है। इसके तहत, अगर किसी बैंक की ओर से भ्रामक या गलत तरीके से वित्तीय प्रोडक्ट्स बेचे जाते हैं, तो पीड़ित ग्राहक नुकसान के मुआवजे और रिफंड के हकदार होंगे।

9. अब ATM और UPI से निकलेगा PF का पैसा

दूसरी तरफ, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने नए EPFO 3.0 सिस्टम को रोल आउट करने की तैयारी में है, जिसके बाद प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी ATM और UPI नेटवर्क के माध्यम से अपने पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे।

10. LPG गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

आज से एलपीजी गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। हालांकि, यह राहत कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर मिलेगी। दिल्ली में एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम 942 रुपये ही है, लेकिन 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 183.50 रुपये घटकर 2930 रुपये हो गई है। पहले 3,113.50 रुपये थी। इस साल पहली बार कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम हुए हैं। हालांकि, 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Related Posts