दुर्ग-भिलाई

बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति ने किया मेडिकेडेट मास्क का वितरण..

भिलाई। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति ने शुक्रवार को पावर हाउस ओवर ब्रिज के पास मेडिकेडेट मास्क का वितरण किया। समिति के अध्यक्ष दया सिंह के नेतृत्व में समिति के सदस्यों द्वारा 1000 मेडिकेडेट मास्क का वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि तेज़ी से फैल रही कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से बचने के लिए समिति द्वारा यह एक प्रयास किया गया है जिससे कि लोगो को इस खतरनाक वायरस से बचाया एवं जागरूक किया जा सके।
मास्क वितरण के पूर्व दया सिंह व समिति के सदस्यों ने राजराजेश्वरी मंदिर में भोले नाथ व माता की विधवत पूजा-अर्चना की। वितरण के समय समिति के अभिजीत विश्वास, शेरू यादव, प्रिंस कसेर, बॉबी, राकेश चौधरी, बिनोद गुप्ता आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button