पुलिस टीम द्वारा मुखबीर सूचना, ग्रामीणों से लगातार पूछताछ एवं सतत् अनुसंधान के माध्यम से मामले की गहराई से जांच की गई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि अपचारी बालक द्वारा मृतिका के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया जिससे मृतिका गर्भवती हो गई थी। अपचारी बालक द्वारा ग्रामीणों के समक्ष अपराध स्वीकार करने पर विधिवत अभिरक्षा में लेकर माननीय किशोर न्याय बोर्ड कांकेर के समक्ष पेश किया गया…
कांकेर। दिनांक 15.04.2023 को एक नाबालिग बालिका द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन किए जाने पर उपचार हेतु कोमलदेव जिला अस्पताल कांकेर में भर्ती कराया गया था।उपचार के दौरान बालिका की मृत्यु होने पर थाना कांकेर में मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही की गई।
पोस्टमार्टम के दौरान मृतिका के गर्भ में भ्रूण पाया गया, जिसे सुरक्षित रखकर डीएनए परीक्षण कराया गया। मर्ग जांच उपरांत थाना छोटेबेठिया में अपराध क्रमांक 03/2025 धारा 376(2)(झ) भादवि एवं 4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राकेश कुर्रे एवं एसडीओपी रवि कुजूर, डीएसपी प्रतिभा लहरें, डीएसपी कविता धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रमन उसेण्डी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा मुखबीर सूचना, ग्रामीणों से लगातार पूछताछ एवं सतत् अनुसंधान के माध्यम से मामले की गहराई से जांच की गई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि अपचारी बालक द्वारा मृतिका के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया जिससे मृतिका गर्भवती हो गई थी।
अपचारी बालक द्वारा ग्रामीणों के समक्ष अपराध स्वीकार करने पर विधिवत अभिरक्षा में लेकर माननीय किशोर न्याय बोर्ड कांकेर के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में बाल सुधार गृह जगदलपुर भेजा गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक रमन उसेण्डी, सहा.उप निरीक्षक लोमश मुनि बैरागी, प्र.आर. ओमप्रकाश कृषान, आर. खिम्मन लाल राना, आर. चैलेश्वर सिंह नेताम, आर. मर्रो उर्फ उमेश वेडदा, आर. नितेन्द्र मण्डावी, का विशेष योगदान रहा।
कांकेर पुलिस की अपील:- क्षेत्र में किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध संबंधी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करे थाना क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी हेल्पलाईन नंबर 9479155125 पर दी जा सकती है।
















