सबसे ज्यादा अगर किसी चेहरे पर ध्यान केंद्रित रहा तो वह राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे। 15 साल की उम्र में वैभव ने अपने खेल से दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ियों को प्रभावित किया है और यह बहस भी छेड़ दी है कि क्या इस बल्लेबाज को राष्ट्रीय टीम में डेब्यू का मौका मिलना चाहिए? वैभव ने इस सीजन दमदार प्रदर्शन किया और वह टूर्नामेंट के इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं…
अहमदाबाद (ए)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले टीम ने 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी।रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी की तरफ से विराट कोहली ने नाबाद अर्धशतकीय पारी की खेली और टीम को 5 विकेट से मैच जीता दिया। कोहली 42 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 75 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जितेश शर्मा 11 रन बनाकर नाबाद लौटे। गुजरात के लिए राशिद खान ने दो विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और अरशद खान को एक-एक विकेट मिला।
पहले गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट पर 155 रन बनाए थे। जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 18 ओवर में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली ने फाइनल मुकाबले में 42 गेंदों में 75 रनों की नाबाद पारी खेली।
मौजूदा सीजन में तीन बल्लेबाजों ने 700 से अधिक रन बनाए। वैभव के अलावा गिल और सुदर्शन भी 700 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल रहे। मुख्य रूप से यही तीन बल्लेबाज ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल थे। वैभव ने इस सीजन 16 मैचों में 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए।
| अवॉर्ड | राशि मिली | खिलाड़ी |
|---|---|---|
| इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन | 10 लाख रुपये | वैभव सूर्यवंशी |
| सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन | कार | वैभव सूर्यवंशी |
| सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन | 10 लाख रुपये | वैभव सूर्यवंशी |
| ऑरेंज कैप | 10 लाख रुपये | वैभव सूर्यवंशी |
| मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन | 15 लाख रुपये | वैभव सूर्यवंशी |
इस लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी और तब दिवंगत शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीत हासिल की थी। इससे पहले 2021 तक आठ टीमों के बीच यह लीग खेली जाती थी, लेकिन पिछले तीन सीजन से इसमें 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उससे पहले 2010 में भी 10 टीमें खेली थीं। वहीं, 2012 और 2013 में नौ-नौ टीमों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स सबसे ज्यादा पांच-पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन बार टूर्नामेंट जीता है। वहीं, गुजरात टाइटंस, डेक्कन चार्जर्स, राजस्थान और सनराइजर्स हैदराबाद एक-एक बार यह खिताब जीतने में सफल हुई है। आरसीबी भी एक खिताब जीत चुकी है। वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स ही ऐसी टीमें हैं जिन्होंने अब तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है।
















