पुलिस की बडी कार्यवाही दीगर राज्य मध्यप्रदेश का अंग्रेजी शराब 75 पेटी कुल कीमत 5,06250 रूपये के शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…अवैध शराब तस्करी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही…कोड़ेनार पुलिस ने 3750 नग अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया…आरोपी के कब्जे से 675 लीटर कुल 6,75.000 M.L.. शराब अनुमानित कीमत 5,06,250 रूपये…नाम आरोपी दुलगो कवासी पिता स्व० बोंजा कवासी उम्र 45 वर्ष जाति माडिया साकिन मावलीभाटा जहाजभाटा पारा थाना कोडेनार जिला बस्तर छ०ग०
जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देशन में बस्तर बस्तर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूध्द लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी कम में थाना कोडेनार पुलिस द्वारा विकी हेतु लाया गया शराब के साथ एक आरोपी को मामले में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 675 लीटर कुल 6,75.000 M.L. शराब अनुमानित कीमत 5,06,250 रूपये। को जप्त किया गया।
पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि दुलगो कवासी निवासी मावलीभाटा जहाजभाटा पारा के द्वारा अवैध रूप से दीगर राज्य मध्यप्रदेश का अंग्रेजी शराब दशहरा मेला बाजार में विक्री करने अपने घर अंदर डम्प कर रखने कि मुखबिर सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, अति० पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्ग दर्शन में एस.डी.ओ.पी. केशलूर लक्ष्मण सिंह पोटाई के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विजय पटेल के नेतृत्व में थाना कोड़ेनार से टीम गठित कर रवाना किया गया।
ग्राम मावलीभाटा जहाजभाटा पारा के दुलगो कवासी पिता स्व० बोंजा कवासी उम्र 45 वर्ष, जाति माडिया निवासी मावलीभाटा जहाजभाटा पारा थाना कोडेनार के घर पहुंच कर देखने पर घर के एक कमरा में ताला लगा कमरा को उससे खुलवाकर तलासी ली गई तलासी पर दुलगो कवासी के कमरा अंदर 75 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब गोवा व्हीस्की कुल 3750 नग मिला जिसके रखने व विकी करने के संबंध में दुलगो कवासी के द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज नही दिये जाने पर पूछताछ करने पर दशहरा मेला मडई में बिक्री करने लाने स्वीकार करने से अवैध अंग्रेजी शराब 3750 नग गोवा अंग्रेजी शराब को विधिवत कार्यवाही कर जप्त किया गया।
आरोपी दुलगो कवासी पिता स्व० बोंजा कवासी उम्र 45 वर्ष, जाति माडिया निवासी मावलीभाटा जहाजभाटा पारा थाना कोडेनार में धारा 34 (2) 36,59 (क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। मामले में संबंधित अन्य आरोपीयों का पता तलाश जारी है एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
















