बेमेतरा। नवरात्रि, दशहरा एवं आगामी त्यौहारों के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बेमेतरा पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम बेमेतरा में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों के निगरानी बदमाशों, गुंडा बदमाशों तथा आबकारी के पांच से अधिक प्रकरणों में संलिप्त व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई। 21 निगरानी बदमाश, 21 गुंडा बदमाश एवं आबकारी के पांच से अधिक प्रकरणों वाले 13 व्यक्तियों सहित कुल 55 लोगों की चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान सभी व्यक्तियों से उनकी वर्तमान गतिविधियों, आवागमन एवं घूमने-फिरने के स्थानों सहित अन्य आवश्यक जानकारियां ली गईं। साथ ही उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने तथा पुलिस के निर्देशों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों से उपस्थित आए निगरानी एवं गुंडा बदमाशों एवं एवं आबकारी के पांच से अधिक प्रकरणों वाले 13 व्यक्तियों व्यक्ति की चेकिंग की गई—
(1) थाना बेमेतरा: 03 निगरानी बदमाश, 04 गुंडा बदमाश की चेकिंग।
(2) थाना नवागढ़: 03 निगरानी बदमाश एवं 04 गुंडा बदमाश की चेकिंग।
(3) थाना नांदघाट : 01 व्यक्ति जिनके विरूद्ध आबकारी के 5 प्रकरण से भी अधिक मामले पंजीबद्ध की चेकिंग।
(4) थाना दाढ़ी: 01 निगरानी बदमाश एवं 01 गुंडा बदमाश की चेकिंग।
(5) थाना दाढ़ी: 03 गुंडा बदमाश एवं 02 व्यक्ति जिनके विरूद्ध आबकारी के 5 प्रकरण से भी अधिक मामले पंजीबद्ध, कुल 05 की चेकिंग।
(6) थाना साजा: 03 निगरानी बदमाश एवं 01 गुंडा बदमाशों की चेकिंग।
(7) थाना परपोड़ी: 02 गुंडा बदमाशों की चेकिंग।
(8) थाना बेरला: 07 निगरानी बदमाश एवं 02 गुंडा बदमाशों की चेकिंग।
(9) थाना चंदनू : 03 व्यक्ति जिनके विरूद्ध आबकारी के 5 प्रकरण से भी अधिक मामले पंजीबद्ध की चेकिंग।
(10) चौकी मारो: 01 निगरानी बदमाश एवं 02 गुंडा बदमाशों की चेकिंग।
(11) चौकी खण्डसरा: 01 निगरानी बदमाश एवं 01 गुंडा बदमाशों की चेकिंग।
(12) चौकी देवकर: 02 निगरानी बदमाश एवं 01 व्यक्ति जिनके विरूद्ध आबकारी के 5 प्रकरण से भी अधिक मामले पंजीबद्ध, कुल 03 की चेकिंग।
(13) चौकी कंडरका: 03 व्यक्ति जिनके विरूद्ध आबकारी के 5 प्रकरण से भी अधिक मामले पंजीबद्ध, की चेकिंग।
(14) चौकी संबलपुर: 01 गुंडा बदमाश एवं 01 व्यक्ति जिनके विरूद्ध आबकारी के 5 प्रकरण से भी अधिक मामले पंजीबद्ध, कुल 02 की चेकिंग।
बेमेतरा जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी में कुल 64 निगरानी बदमाश एवं 67 गुंडा बदमाश हैं जिसमें से 21 निगरानी बदमाश, 21 गुंडा बदमाश एवं एवं आबकारी के पांच से अधिक प्रकरणों वाले 13 व्यक्तियों सहित कुल 55 उपस्थित आए जिनकी चेकिंग की गई। सभी को नवरात्रि दशहरा पर्व एवं आगामी त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने तथा पुलिस के निर्देशों का पालन करने की स्पष्ट हिदायत दी गई।
एसपी त्रिलोक बंसल द्वारा स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
बेमेतरा पुलिस नवरात्रि, दशहरा एवं आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिले में असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की चेकिंग एवं कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
















