खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

SP मोहित गर्ग ने मोटर सायकल से घने जंगली रास्तों से होते हुए पहुंचे बेस कैम्प, घोर नक्सल प्रभावित जोइन्ट कैम्प का किया भ्रमण

एसपी मोहित गर्ग द्वारा घोर नक्सल प्रभावित जोइन्ट कैम्प मुरकुटडोह थाना साल्हेकसा, जिला गोंदिया का किया गया भ्रमण…मोटर सायकल से घने जंगली रास्तों से होते हुए बेस कैम्प मुरकुटडोह से ग्राम कटेमा और फिर पुलिस चौकी मोहारा पहुंचे पुलिस कप्तान…

राजनांदगांव। आज दिनांक 05.01.2024 को पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा थाना बागनदी के नक्सल प्रभावित ग्राम सीतागोटा से थाना बोरतलाव होते हुए घोर नक्सल प्रभावित ज्वाइन्ट कैम्प मुरकुटडोह थाना साल्हेकसा, जिला गोंदिया पहुंचे जहां ज्वाइन्ट ऑपरेशन हेतु तैनात जिला राजनांदगांव, जिला एम.एम.सी. (छत्तीसगढ़), जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) एवं हॉक फोर्स जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश) के अधिकारियों/कर्मचारियों से रूबरू होकर उनका हौसलाअफजाई किये और उनका हाल जाना और समस्या पूछी इस दौरान उनके द्वारा कैम्प मुरकुटडोह पुलिस कैम्प भवन, मोर्चा, मेस और शस्त्रागार का निरीक्षण किया गया।

वहां उपस्थित अधिकारियों से एन्टी नक्सल ऑपरेशन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान एस.डी.ओ.पी. आमगांव, एस.डी.ओ.पी. डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम, डी.एस.पी. ऑप्स अजीत ओगरे थाना प्रभारी बोरतलाव एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थि थे। तत्पश्चात मुरकुटडोह से मोटरसायकल पार्टी तैयार कर घने जंगली रास्तों से घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम कटेमा गये और वहां उपस्थित आई.टी.बी.पी. एवं जिला बल के अधिकारियों व कर्मचारियों से नक्सल गतिविधियों एवं नक्सल विरोधी अभियान के संबंध में चर्चा की गई।

उसके बाद मोटरसायकल से भ्रमण करते हुए पुलिस चौकी मोहारा पहुंचे जहां पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किये और वहा की साफसफाई जवानों के वेशभूषा को देखे, सस्त्रागार, रिकार्ड रूम का निरीक्षण किये पुलिस चौकी में आने वाले फरियादियों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए विशेष ध्यान रखने हेतु समझाईस दिये और जवानों को सरहदी थानों से समन्वय स्थापित कर नक्सल ऑपरेशन को तेज करने कहा गया।

 

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक थाना डोंगरगढ़ होते हुए वापस राजनांदगांव मुख्यालय पहुंचे। इस भ्रमण के दौरान उनके साथ एस.डी.ओ.पी. ऑमगांव, एस.डी.ओ.पी. डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम, डी.एस.पी. ऑप्स अजीत ओगरे, डी.आर.जी. का बल एवं थाना प्रभारी बोरतलाव, प्रभारी ज्वाइन्ट कैम्प मुरकुटडोह, प्रभारी ओ.पी. मोहारा उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button