BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

शराब पीकर डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट करने वाले आरक्षक को SP ने किया बर्खास्त

डायल 112 वाहन में ड्यूटी के दौरान शराब सेवन करने वाले आरक्षक को तत्काल प्रभाव से किया सेवा से पृथक…आरक्षक एवं वाहन चालक दोनों के द्वारा शराब के नशे में धुत होकर डायल 112 वाहन को गंभीर रूप से एक्सीडेंट करने वाले आरक्षक को किया गया पुलिस सेवा से बाहर…डायल 112 वाहन में तैनात आरक्षक व चालक के चाल-ढ़ाल से शराब सेवन किया हुआ होना प्रतीत होने पर चालक एवं आरक्षक का डॉक्टरी मुलाहिजा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से कराया गया…मुलाहिजा रिपोर्ट में आरक्षक 878 संजय मारकण्डे व चालक के द्वारा अति महत्वपूर्ण ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में होना पाया गया है…

 

बलरामपुर। जिला बलरामपुर रामानुजगंज अन्तर्गत चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर क्षेत्र में संचालित डायल 112 वाहन क्रमांक सीजी 03 ए-2749 में दिनांक 07/07/2026 को रात्रि में आरक्षक क्रमांक 878 संजय मारकण्डे को ड्यूटी पर तैनात किया गया था। ड्यूटी के दौरान रात्रि करीब 23:40 बजे ईवेन्ट आने की सूचना प्राप्त होने पर आरक्षक क्रमांक 878 संजय मारकण्डे व चालक ओमप्रकाश यादव डायल 112 वाहन क्रमांक सीजी 03 ए-2749 को लेकर ग्राम सिवरी बरतीकला की ओर रवाना हुए थे।

इसी दौरान रात्रि लगभग 23:45 बजे वाड्रफनगर-अम्बिकापुर मेन रोड न्यू पंचवटी ढ़ाबा के आगे सामने से आ रही पिकप वाहन क्रमांक यूपी-64 सीटी-1055 एवं डायल 112 की वाहन क्रमांक सीजी 03 ए-2749 के बीच जोरदार टक्कर (एक्सीडेंट) होने से डायल 112 वाहन बुरी तरह गंभीर रूप से छतिग्रस्त हो गया। डायल 112 वाहन में तैनात आरक्षक व चालक के चाल-ढ़ाल से शराब सेवन किया हुआ होना प्रतीत होने पर चालक एवं आरक्षक का डॉक्टरी मुलाहिजा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वाड्रफनगर से कराया गया।

मुलाहिजा रिपोर्ट में आरक्षक 878 संजय मारकण्डे व चालक के द्वारा अति महत्वपूर्ण ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में होना पाया गया है।

प्रकरण में विभागीय जांच उपरांत अपचारी आरक्षक 878 संजय मारकण्डे के द्वारा वाड्रफनगर क्षेत्र में संचालित डायल 112 वाहन सीजी 03 ए-2749 में सुरक्षा गार्ड जैसे अति महत्वपूर्ण ड्यूटी पर तैनात होकर, इवेन्ट के दौरान शराब के नशे की हालत में पाया गया।

आरक्षक एवं डायल 112 वाहन चालक दोनों के द्वारा शराब के नशे में धुत होकर इवेन्ट के दौरान शासकीय डायल 112 वाहन क्रमांक सीजी 03 ए-2749 को गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त कर ड्यूटी के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता व गंभीर कदाचरण प्रदर्शित करना प्रमाणित पाया जाने पर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर द्वारा आरक्षक क्रमांक 878 संजय मारकण्डे, पदस्थापना तत्कालीन चौकी वाड्रफनगर, हाल रक्षित केन्द्र बलरामपुर, जिला बलरामपुर- रामानुजगंज को दिनांक 19/09/2026 को पुलिस “सेवा से पृथक” किया गया है।

Related Posts