दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SSP राम गोपाल गर्ग ने आगामी विधानसभा निर्वाचन में मतदान सामग्री वितरण स्थल का किया निरीक्षण

दुर्ग। आगामी विधानसभा निर्वाचन में मतदान सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा किया गया, निरीक्षण में मतदान सामग्री वितरण स्थल- जिसमे साइंस कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, मानस भवन में जाकर तैयारियों का जायजा लिया गया। सुरक्षा के संबंध में जानकारी लेते हुए पूरे एरिया को सुरक्षित करने के लिए ठोस बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में सभी आवश्यक जगहों पर सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती को लेकर दिशा निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा पूरे परिसर में सभी आवश्यक तैयारियां जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सामग्री वितरण के दिन लोगों की काफी आवाजाही रहेगी। उसके अनुरूप सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो, इसके लिए जरूरी इंतजाम समय से पूरे कर लिए जाएं एवम विधानसभावार सामग्री वितरण के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी तैयारियों की एक विस्तृत रूपरेखा बनाने के लिए संबंधित नोडल अधिकारी से कहा। वाहन पार्किंग के संबंध में जानकारी लेते हुए जगह का निरीक्षण किया। पार्किंग व्यवस्था के साथ वाहनों के सुचारू आवाजाही के लिए सभी जरूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग मणिशंकर चंद्रा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक लाइन चंद्र प्रकाश तिवारी, रक्षित निरीक्षक नील कंठ वर्मा, थाना प्रभारीगण अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button